Covid 19: Lyft कैब में ड्राइवर और पैसेंजर का मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 May 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Lyft made face mask mandatory to all riders and drivers from june
lyft - फोटो : lyft

    अमेरिकी राइड शेयरिंग कंपनी Lyft ने अपने ड्राइवर और पैंसजर्स के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसकी शुरुआत जून से होगी। कैब बुकिंग के दौरान ही ड्राइवर और पैसेंजर को मास्क के बारे में पुष्टि करनी होगी। साथ ही इसकी भी जानकारी देनी होगी कि दोनों में कोरोना या किसी अन्य बीमारी का कोई लक्षण नहीं है।

    कंपनी की नई पॉलिसी के मुताबिक जो लोग नए नियमों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें लिफ्ट इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं मिलेगी, हालांकि इस मामले में कंपनी अपने पैसेंजर और ड्राइवर पर भरोसा कर रही है, क्योंकि एप ने इसे लेकर शिकायत करने के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई है।

    विज्ञापन

    लिफ्ट ने यह जरूर कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने पर अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा। लिफ्ट की नई पॉलिसी में आगे की सीट पर नहीं बैठने का भी नियम है। बता दें कि कंपनी संक्रमण को लेकर साफ-सफाई पर लाखों रुपये खर्च कर रही है। ये सभी खर्च हैंड सैनिटाइजर और फेस मास्क पर हो रहे हैं। कंपनी अपने ड्रावइर को फेस मास्क और सैनिटाइजर दे रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Lyft ने हाल ही में कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के कारण अप्रैल के मध्य में उसकी कमाई में 75 फीसदी की कमी आई है, हालांकि अब धीरे-धीरे कंपनी की कमाई में इजाफा हो रहा है। कंपनी ने अपने 17 फीसदी यानी करीब एक हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

    वहीं उबर ने अभी तक मास्क की अनिवार्यता को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह तक फेस मास्क को लेकर उबर की नई पॉलिसी भी सामने आ जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें