Jio ने लॉन्च किया वर्क फ्रॉम होम प्लान, 365 दिनों तक रोज मिलेगा 2GB डाटा
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण दुनिया के कई देशों में लोग घर से काम कर रहे हैं। भारत में भी यही हालत है कि जितने ऑफिस के काम घर से हो रहे हैं, वे सभी किए जा रहे हैं। घर से काम करने के लिए सबसे जरूरी दो चीजें हैं जो कि लैपटॉप और इंटरनेट हैं।

रिलायंस जियो ने वर्क फ्रॉम होम में इंटरनेट की जरूरत को देखते हुए सबसे सस्ता सालाना प्लान पेश किया है जिसमें 365 दिनों तक रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। आइए जानते हैं जियो के इस प्लान के बारे में...

रिलायंस जियो ने वर्क फ्रॉम होम के लिए एक प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत 2,399 रुपये है। इसकी वैधता 365 दिनों की है और इसमें रोजाना 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
- Xiaomi Mi 10 5G 108MP कैमरा के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत
- Airtel के तीन धांसू प्लांस हुए लॉन्च, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज मिलेगा 1GB डाटा
- स्मार्टफोन से तस्वीर खींचते समय इन बातों को जरूर रखें ध्यान, नहीं होगी फोटो खराब
- Mi True Wireless Earphones 2 भारत में हुआ लॉन्च, केस सहित वजन 50 ग्राम है वजन