लॉजिटेक ने की उज्जवल विकास अभियान की शुरुआत, यूपी के 100 स्कूलों को फ्री में दिए कीबोर्ड

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 18 Aug 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Logitech empowers 100 schools in Uttar Pradesh under its Digi ate bharat campaign
Logitech MK235 Wireless Keyboard

    माऊस व कीबोर्डस में वैश्विक अग्रणी कंपनी लॉजिटेक ने उत्तर प्रदेश के 100 विद्यालयों में देवनागरी सपोर्ट वाले हिंदी कीबोर्ड्स उपलब्ध कराते हुए उज्जवल विकास के अभियान की सफल शुरुआत की है। इसकी जानकारी कंपनी ने शुक्रवार को दी। लॉजिटेक की 'डिजि एट भारत' अभियान के तहत अब छात्र अपने कीबोर्ड पर हिन्दी भाषा का चयन कर पाएंगे।

    इसकी जानकारी देते हुए लॉजिटेक एशिया पैसिफिक के प्रबंध निदेशक (भारत और पश्चिम एशिया) सुमंता दत्ता ने बताया, 'हम इस बात में यकीन करते हैं कि प्रौद्योगिकी का उपयोग व अभिग्रहण लोकतांत्रिक होना चाहिए और ज्ञान प्राप्त करने के लिए भाषा की बाधा नहीं होनी चाहिए। हमें उत्तर प्रदेश के 100 स्कूलों तक पहुंचने में अत्यधिक गर्व अनुभव हो रहा है, क्योंकि हम प्रौद्योगिकी की ताकत से अनेक सपनों को सच कर रहे हैं। हम इस अभियान में मदद करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के आभारी हैं, क्योंकि इससे उपभोक्ताओं में प्रौद्योगिकी को समझने व जानने के लिए भाषा को माध्यम के रूप में आगे बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता मजबूत हुई है।'

    विज्ञापन

    वहीं जिला ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ अमरकांत सिंह ने लॉजिटेक इंडिया के डिजि एट भारत अभियान के अंतर्गत 100 विद्यालयों में हिंदी कीबोर्ड वितरित करने के प्रयासों की सराहना तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाषा की बाधा को समाप्त करने व भारतीय नागरिकों विशेष रूप से विद्यार्थियों को डिजिटल इंडिया कार्यक्रमों में आगे बढ़ाने के लिए यह एक ऐतिहासिक पहल है। इस अभियान के तहत छात्र लॉजिटेक MK235 वायरलेस देवानागरी कीबोर्ड कॉम्बो तथा वायर्ड कीबोर्ड K120 के साथ हिंदी टाइपिंग कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि लॉजिटेक K120 कीबोर्ड की बाजार में कीमत 695 रुपये है और इसके साथ 3 साल की वारंटी मिल रही है। इसके अलावा लॉजिटेक MK235 वायरलेस कीबोर्डड की कीमत 1,995 रुपये है और इसके साथ माउस भी मिलेगा। इसके साथ 1 साल की वारंटी मिलेगी, हालांकि यूपी के 100 स्कूलों में ये दोनों कीबोर्ड फ्री में कंपनी दे रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें