खो गया है आपका स्मार्टफोन तो गूगल मैप की मदद से ऐसे खोजें

कई बार ऐसा होता है कि हम जेब में हाथ डालते हैं तब अचानक हमें याद आता है कि, अरे फोन कहां है? ऐसे समय में हम बुरी तरह से परेशान हो जाते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में आपको हैरान-परेशान होने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। ऐसे में आप गूगल मैप्स की मदद से अपना फोन खोज सकते है, साथ ही फोन का रिंगटोन बजा सकते हैं और डाटा भी डिलीट कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

सबसे पहले आपको बता दें कि इसके काम के लिए आपके पास एक दूसरा स्मार्टफोन या फिर कंप्यूटर होना चाहिए और साथ ही इंटरनेट का कनेक्शन भी होना चाहिए। इसके अलावा आपको खोए हुए फोन में लॉगिन जीमेल की आईडी और पासवर्ड भी मालूम होना चाहिए।

अब आपको दूसरे फोन या लैपटॉप के ब्राउजर में www.maps.google.co.in पर जाना है। इसके बाद दूसरे फोन में मौजूद जीमेल आईडी से लॉगिन करना है।