Update: LinkedIn में आया नया अपडेट, अब नौकरी ढूंढ़ने में AI करेगा मदद
यूजर्स को सिर्फ एक प्रॉम्प्ट देना होगा उसके बाद एआई टूल उस कीवर्ड से संबंधित जॉब आपको दिखा देगा। LinkedIn का एआई अपडेट फिलहाल केवल प्रीमियम वर्जन के लिए ही जारी किया जा रहा है। इसके अलावा यह टूल फिलहाल अंग्रेजी को सपोर्ट कर रहा है।

विस्तार
लगभग सभी प्रोफेशनल लोगों के पास LinkedIn अकाउंट होता है जिनके पास नहीं होता है वो नौकरी के कुछ समय बाद अकाउंट बना लेते हैं। LinkedIn पर आमतौर पर लोग अपनी प्रोफेशन के लोगों से जुड़ने के लिए अकाउंट बनाते हैं। LinkedIn नौकरी ढूंढ़ने में भी लोगों की मदद करता है। अब माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले LinkedIn ने एक नया फीचर जारी किया है जो लोगों को नौकरी खोजने में मददगार साबित हो सकता है।
LinkedIn ने अपने प्लेटफॉर्म पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का सपोर्ट जारी किया है जो यूजर्स को जॉब सर्च करने में मदद करेगा और यूजर्स बहुत ही कम समय में जॉब सर्च कर सकेंगे। अपनी पसंदीदा जॉब के लिए यूजर्स को सिर्फ एक प्रॉम्प्ट देना होगा उसके बाद एआई टूल उस कीवर्ड से संबंधित जॉब आपको दिखा देगा। LinkedIn का एआई अपडेट फिलहाल केवल प्रीमियम वर्जन के लिए ही जारी किया जा रहा है। इसके अलावा यह टूल फिलहाल अंग्रेजी को सपोर्ट कर रहा है।
LinkedIn पर अब AI सपोर्ट वाला चैटबॉट भी आया है। यह चैटबॉट भी प्रॉम्प्ट के आधार पर जॉब सर्च करके आपको देगा। उदाहरण के तौर पर आप जॉब के लिए “Find me a job in cybersecurity within my network” का प्रॉम्प्ट दे सकते हैं। LinkedIn का यह एआई टूल यूजर्स के एप्लिकेशन के रिज्यूमे का रिव्यू भी करेगा। यह टूल यूजर्स को सुझाव भी देगा और कवर लेटर बनाने के तरीके बताएगा।