गलवां घाटी में शहीद जवानों के परिजनों को 40 लाख रुपये की मदद करेगी Lava

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Jun 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Lava pledges to contribute Rs 40 Lacs for LAC martyrs’ families
LAVA MOBILES - फोटो : amarujala

    भारतीय मोबाइल हैंडसेट ब्रांड, लावा इंटरनेशनल लिमटेड ने गलवां घाटी में शहीद हुए जवानों के परिववारों को 40 लाख रुपये का योगदान देने का एलान किया है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि जुलाई महीने की बिक्री के माध्यम से इस राशि जवानों के परिजनों को प्रदान की जाएगी। लावा यह राशि नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में आर्मी बैटल कैजुअल्टीज वेलफेयर फंड में देगी।

    लावा के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड सुनील रैना ने कहा, 'एक भारतीय ब्रांड के रूप में हम अपने बहादुर सैनिकों की देशभक्ति को सलाम करते हैं, जिन्होंने LAC में कड़ी लड़ाई लड़ी और अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपनी जान दी। एक राष्ट्र के रूप में, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम अपने राष्ट्र के लिए किसी भी खतरे के खिलाफ एकजुट हों और देश के लिए अपना काम करें।'

    विज्ञापन

    कंपनी के अपने फोन को खरीदने की अपील की है, क्योकि लावा की जुलाई की बिक्री से ही यह राशि जवानों को परिजनों को दी जाएगी। कंपनी ने कहा है कि हर बार जब आप लावा फोन खरीदते हैं तो

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आपके पास भारत के बहादुर शहीदों में योगदान करने का मौका होता है।

    बता दें कि भारत-चीन सीमा विवाद के बाद से देश में चाइनीज प्रोडक्ट के बहिष्कार की मुहिम तेज हो गई है। ऐसे में घेरलू ब्रांड की मांग बढ़ रही है। लोग सोशल मीडिया पर घरेलू कंपनियों से फोन लॉन्च करने को कह रहे हैं। कुछ दिन पहले ही लावा का एक स्मार्टफोन बेंचमार्क साइट पर देखा गया है जो कि जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें