Laptop Under 40,000: ये हैं फास्ट प्रोसेसर और SSD स्टोरेज वाले बेस्ट पांच लैपटॉप

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 30 Sep 2022 08:30 PM IST
विज्ञापन
Best Laptop Under 40000 With SSD In India Know Price Features And Specifications In Hindi
Best Laptop Under 40000 - फोटो : Pixabay

    कोरोना काल के बाद से ही स्मार्टफोन के साथ-साथ लैपटॉप की मांग भी तेजी से बढ़ी है। ऑफिस के काम, फिल्म व वेब सीरीज देखने और बच्चों की ऑनलाइन स्टडी के लिए लैपटॉप की जरूरत होती ही है। ऐसे में सिर्फ महंगे लैपटॉप खरीदना आवश्यक नहीं है। आजकल मार्केट में कम कीमत में भी अच्छी स्पेसिफिकेशन और फास्ट प्रोसेसर वाले लैपटॉप उपलब्ध हैं। यदि आप कम कीमत में फास्ट प्रोसेसिंग और लंबी बैटरी वाले लैपटॉप की तलाश में हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको 40,000 रुपये तक की कीमत में आने वाले पांच बेस्ट फास्ट प्रोसेसर और SSD स्टोरेज वाले लैपटॉप के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    HP Core i3
    HP Core i3 - फोटो : HP

    HP Core i3 11th Gen 14s

    40 हजार से कम कीमत में HP Core i3 11th Gen 14s एक शानदार ऑप्शन है। इस लैपटॉप को 35,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। लैपटॉप में 14 इंच की फुलएचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। HP Core i3 11th Gen 14s में 4G LTE कॉन्फ्रीगेशन और यूएसबी पोर्ट इनेबल को इंटीग्रेट किया जा सकता है। लैपटॉप में 11th Gen Intel i3 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी SSD स्टोरेज मिलता है। लैपटॉप में बिल्ट-इन एलेक्सा का सपोर्ट भी है।

    ये भी पढ़ें: IMC 2022: इंतजार खत्म, पीएम मोदी एक अक्तूबर को लांच करेंगे 5जी, इन शहरों को पहले मिलेगी सर्विस

    Dell Inspiron 3511
    Dell Inspiron 3511 - फोटो : Amazon

    Dell Inspiron 3511

    Dell Inspiron 3511लैपटॉप को 39,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Dell Inspiron 3511 में 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी की SSD स्टोरेज मिलती है। लैपटॉप में ‎Intel‎ Core i3 प्रोसेसर का सपोर्ट है। लैपटॉप में 15.6 इंच की फुलएचडी प्लस WVA AG डिस्प्ले मिलती है। लैपटॉप के साथ लंबी बैटरी का सपोर्ट भी मिलता है। इसका वजन 1.8 किलोग्राम है।

    ये भी पढ़ें:  Data Protection Bill: जनवरी 2023 में होगी व्हाट्सएप के खिलाफ सुनवाई, सरकार जल्द संसद में पेश करेगी बिल

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें