Kedarnath Yatra: हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर चल रहा था खेल, उत्तराखंड पुलिस ने ठगों के अकाउंट ब्लॉक किए
अब तक 37 से अधिक सोशल मीडिया पेजों को बंद किया गया है, जो इस घोटाले से जुड़े पाए गए हैं। उत्तराखंड पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में एक यूट्यूब वीडियो जारी कर श्रद्धालुओं को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

विस्तार
उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर चल रहे ऑनलाइन ठगी रैकेट पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने कई फर्जी वेबसाइटों, सोशल मीडिया पेजों और बैंक खातों को ब्लॉक किया है, जो श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी कर रहे थे।
रिपोर्ट के अनुसार, साइबर अपराधियों ने फर्जी वेबसाइटें बनाई थीं और उन्हें सोशल मीडिया पर प्रचारित किया जा रहा था। ये वेबसाइटें हेलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर पैसे वसूल कर रही थीं। टिकटों की बुकिंग उन साइट्स से दिख रही थी जो वास्तविक रूप से संचालन में नहीं हैं या आधिकारिक नहीं हैं। साथ ही, कम कीमत में टिकट देने का झांसा देकर लोगों को ठगा जा रहा था।
उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अभी तक 51 वेबसाइटों/URL को बंद किया है, 56 बैंक खातों को फ्रीज किया है, 30 व्हाट्सएप नंबर ब्लॉक किए हैं और 111 फोन नंबरों को साइबर फ्रॉड से लिंक होने पर ब्लॉक किया है। अब तक 37 से अधिक सोशल मीडिया पेजों को बंद किया गया है, जो इस घोटाले से जुड़े पाए गए हैं। उत्तराखंड पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में एक यूट्यूब वीडियो जारी कर श्रद्धालुओं को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
- IndiaAI: अश्विनी वैष्णव का बड़ा बयान एआई पर शोध के लिए PHD प्रोग्राम शुरू कर रही है सरकार
- Operation Sindoor: सेना की तरह पेमेंट सिस्टम के लिए भी जरूरी है आत्मनिर्भरता, साइबर एक्सपर्ट ने चेताया
- YouTube Shorts: अब गूगल लेंस से सर्च कर सकते हैं कोई भी वीडियो, यह है तरीका
- WhatsApp: व्हाट्सएप में एक साथ आए कई सारे फीचर्स, बदल जाएगा इस्तेमाल का अंदाज