एंटीवायरस के गुरु कहे जाने वाले John McAfee को पुलिस ने किया गिरफ्तार, टैक्स चोरी का है आरोप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Oct 2020 06:22 PM IST
विज्ञापन
John McAfee arrested and charged with tax evasion to Be Jailed in Spain
John McAfee - फोटो : twitter.com/officialmcafee

    प्रमुख एंटीवायरस मैकेफी को बनाने वाले जॉन मैकेफी (John McAfee) को बार्सिलोना एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। जॉन मैकेफी पर टैक्स में धोखाधड़ी का आरोप है। जॉन मैकेफी की गिरफ्तारी उस समय हुई जब वे ब्रिटिश पासपोर्ट के साथ बार्सिलोना एयरपोर्ट पर इस्तांबुल के लिए फ्लाइट पकड़ रहे थे।

    रिपोर्ट के मुताबिक जॉन मैकेफी ने पिछले चार साल से इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है। जॉन मैकेफी को एक वीडियो कॉल के जरिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के सामने पेश किया गया और बिना जमानत के जेल भेज दिया गया है, जहां उन्हें अब प्रत्यर्पण प्रक्रिया का इंतजार करना होगा। जॉन की गिरफ्तारी के बाद McAfee के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जॉन की फोटो के साथ एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें लिखा है "Free McAfee"।

    विज्ञापन

    जॉन मैकेफी यदि टैक्स चोरी के मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें अधिकतम पांच साल जेल की सजा हो सकती है। वैसे यह पहला मौका नहीं है जब जॉन मैकेफी को अचानक से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पिछले साल जॉन मैकेफी को हथियार और गोला बारूद डोमिनिकन रिपब्लिक देश में ले जाने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। मैकेफी पर यूएस गवर्नमेंट की हत्या और बलात्कार जैसे कई संगीन आरोप हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें