Airtel VS Jio: 500 रुपये में किसका ब्रॉडबैंड प्लान है आपके लिए परफेक्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 08 Sep 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Jiofiber Rs 399 plan vs Airtel Xstream Fiber Rs 499 Plan which is best for you
Jiofiber vs Airtel Xstream Fiber - फोटो : amarujala

    रिलायंस जियो ने कुछ दिन पहले ही अपने जियो फाइबर ग्राहकों को कुछ नए प्लान के साथ अनलिमिटेड डाटा देने का एलान किया है। जियो के इस एलान के बाद एयरटेल ने भी अपने Xstream Fiber प्लान अपडेट किए हैं और अनलिमिटेड डाटा ऑफर शुरू किया है। जियो के सबसे सबसे सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 399 रुपये और एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर के सबसे सस्ते प्लान की कीमत 499 रुपये है। अब सवाल यह है कि दोनों प्लान में बेस्ट कौन है? आइए जानते हैं...

    Airtel Xstream फाइबर के तहत 499 रुपये का नया प्लान लॉन्च हुआ है जिसे कंपनी की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। इस प्लान में एयरटेल अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड इंटरनेट दे रहा है। अनलिमिटेड इंटरनेट (3.3TB) के साथ इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिल रही है। इस प्लान में 40एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलता है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Airtel ने लॉन्च किए 5 नए ब्रॉडबैंड प्लान्स, 1Gbps तक की हाई स्पीड में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा

    इस प्लान में आपको Airtel Xstream 4K TV बॉक्स भी मिल रहा है जिसके लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर ग्राहकों को सिर्फ 1,499 रुपये देने होंगे और यह राशि भी रिफंडेबल है यानी कनेक्शन कटवाने पर आपको पैसे वापस मिल जाएंगे। इस प्लान में 10,000+ फिल्मों के साथ 7 ओटीटी एप्स और 5 स्टूडियो का एक्सेस मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अब बात जियो फाइबर के 399 रुपये वाले प्लान की करें तो पहली बात यह कि एयरटेल के मुकाबले इस प्लान की कीमत 100 रुपये कम है, लेकिन इसमें एयरटेल के मुकाबले 10एमबीपीएस स्लो इंटरनेट भी मिल रहा है। जियो के इस प्लान में भी अनलिमिटेड डाटा (3.3TB) और अनलिमिटेड कॉलिंग मिल रही है। जियो के इस प्लान में किसी ओटीटी का सब्सक्रिप्शन नहीं मिल रहा है।

    तो कुल मिलाकर कहें तो यदि आप कम स्पीड में केवल इंटरनेट चाहिए तो जियो फाइबर का प्लान आपके लिए बेस्ट है लेकिन यदि आपको अधिक स्पीड के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी चाहिए तो एयरटेल का प्लान आपके लिए परफेक्ट है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें