रिलायंस जियो यूजर्स के लिए बड़ी खबर, आज से 18 मार्च तक जियो जी भर के

टेक डेस्क, अमर उजाला़
Tue, 06 Mar 2018 08:42 PM IST
JIO TV Users watch Live NIDAHAS TROPHY Cricket match
Jio

    अगर आप भी एक रिलायंस जियो यूजर्स हैं और साथ में क्रिकेट के भी शौकीन हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। रिलायंस जियो को अपने जियो टीवी ऐप पर निदाहास ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट श्रृंखला के भारत में प्रसारण का अधिकार मिल गया है।

    इसकी जानकारी कंपनी ने अपने एक बयान में दी है। बता दें कि निदाहास ट्रॉफी कोलंबो में 6 मार्च 2018 से शुरू होगा और 18 मार्च को खत्म होगा। इस दौरान भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमों के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा।

    कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के साथ हुई इस पार्टनरशिप के तहत भारत में जियो टीवी के यूजर्स इस टी-20 मैच का आनंद ले सकेंगे। साथ ही JioTV पर लाइव मैच के साथ रिपीट टेलीकॉस्ट और हाइलाइट भी देखने को मिलेंगे।

    मैच का शिड्यूल इस प्रकार है-

    6 मार्च, 2018: Sri Lanka v India

    8 मार्च, 2018: Bangladesh v India

    10 मार्च, 2018: Sri Lanka v Bangladesh

    12 मार्च, 2018: Sri Lanka v India

    14 मार्च, 2018: Bangladesh v India

    16 मार्च, 2018: Sri Lanka v Bangladesh

    18 मार्च, 2018: फाइनल

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें