Jio True 5G: जियो ने एक साथ 34 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विस, अब देश के 365 शहरों में उपलब्ध हुई सुविधा
अब देश के 365 शहरों में जियो Jio True 5G सर्विस उपलब्ध हो गई है। जियो ने कहा है कि इन शहरों के जियो यूजर्स अब जियो वेलकम ऑफर का लाभ ले सकेंगे।

विस्तार
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने बुधवार 15 मार्च को देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 34 नए शहरों में अपनी हाई-स्पीड 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी है। अब देश के 365 शहरों में जियो Jio True 5G सर्विस उपलब्ध हो गई है। जियो ने कहा है कि इन शहरों के जियो यूजर्स अब जियो वेलकम ऑफर का लाभ ले सकेंगे। साथ ही यूजर्स बिना सिम बदले ही हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि आज ही कंपनी ने एक साल के प्रीपेड प्लान को 5G में अपग्रेड किया है।
- हरियाणा के भिवानी, जींद, कैथल, रेवाड़ी
- आंध्र प्रदेश के अमलापुरम, धर्मावरम, कवाली, तनुकु, तुनी, विनुकोंडा
- हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला, कांगड़ा
- जम्मू और कश्मीर के बारामूला, कठुआ, कटरा, सोपोर,
- कर्नाटक के हावेरी, कारवार, रानीबेन्नूर
- केरल का अत्तिंगल
- मेघालय का तुरा
- ओडिशा के भवानीपटना, जटानी, खोरधा, सुंदरगढ़
- तमिलनाडु के अम्बुर, चिदंबरम, नमक्कल, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, शिवकाशी, तिरुचेंगोडे, विलुप्पुरम
- तेलंगाना का सूर्यापेट
Jio के नए शहरों में 5G लॉन्चिंग के दौरान कहा कि, "हमें 10 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के इन 34 शहरों में Jio True 5G सेवाओं को रोलआउट करने पर गर्व है। इस लॉन्च के साथ 365 शहरों में Jio यूजर्स Jio True 5G के परिवर्तनकारी लाभों का आनंद ले सकते हैं। वहीं हम साल के अंत तक भारत के हर शहर, हर तालुका में जियो 5G का विस्तार करने वाले हैं।" बता दें कि टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो ने अक्टूबर 2022 से देश में हाई-स्पीड 5जी सेवाएं देना शुरू कर दिया है। अब देश के 365 शहरों में जियो की 5G सर्विस उपलब्ध हो गई है।
- Xiaomi 13 Pro Vs OnePlus 11 5G: कौन सा फ्लैगशिप फोन है सबसे फास्ट? कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सभी डिटेल्स
- AI Robot Lawyer: दुनिया के पहले रोबोट वकील पर ही दर्ज हुआ केस, बिना लाइसेंस कर रह था लॉ की प्रैक्टिस
- pTron Bassbuds Zen Review: कम कीमत में चार माइक वाला ईयरबड्स, क्या आपके लिए है पैसा वसूल प्रोडक्ट
- साल भर रिचार्ज की छुट्टी! Jio के इस प्लान में मिलेगा एक साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डाटा, देखें डिटेल