4जी डाउनलोड स्पीड में जियो ने एक बार फिर से मारी बाजी

एजेंसी, नई दिल्ली
Fri, 14 Sep 2018 04:00 AM IST
jio top in 4g download speed chart
फोटो : self

    रिलायंस जियो अगस्त में सबसे तेज 4जी सेवा प्रदाता के रूप में उभरी है, जिसके नेटवर्क पर औसत डाउनलोडिंग स्पीड 22.3 एमबीपीएस रही है, जबकि आइडिया सेल्यूलर सबसे ज्यादा अपलोड स्पीड वाली कंपनी बनकर उभरी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है।

    ट्राई द्वारा मायस्पीड पोर्टल पर जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड उसके प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल की तुलना में दोगुनी दर्ज की गई। भारती एयरटेल की डाउनलोड स्पीड 10 मेगाबाइट प्रति सेकंड रही।

    जुलाई तथा अगस्त के बीच आइडिया 4जी नेटवर्क पर डाउनलोड स्पीड सपाट 6.2 एमबीपीएस रही, जबकि अगस्त में वोडाफोन की डाउनलोड स्पीड में सुधार हुआ और यह 6.7 एमबीपीएस रही, जबकि जुलाई में यह 6.4 एमबीपीएस रही थी। दोनों कंपनियों ने अगस्त के अंत में अपने विलय की घोषणा की थी।

    और पढ़ें...