आईफोन 8 की लॉन्चिंग में हो सकती है देरी, कीमत का हुआ खुलासा

amarujala.com- Presented by: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Apr 2017 05:23 PM IST
iphone 8 launch may delayed till november and cost less than 1000 dollars
आईफोन 8

    आईफोन लवर्स को यह खबर थोड़ी निराश कर सकती है लेकिन उससे ज्यादा उन्हें दूसरी खबर खुश भी कर सकती है। निराश करने वाली खबर ये है कि आईफोन 8 की लॉन्चिंग देर से होगी और खुश करने वाली खबर ये है कि आईफोन 8 उतना महंगा नहीं होगा जितना अफवाह है।

    दरअसल एक नई रिपोर्ट आईफोन 8 के डिजाइन, कीमत और लॉन्चिंग तारीख की जानकारी सामने आई है। नई रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 8 की लॉन्चिंग अक्टूबर या नवंबर 2017 तक होगी। इसके अलावा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आईफोन 8 की कीमत 1,000 डॉलर से कम यानी करीब 65,000 रुपये से कम होगी।

    फोन की लॉन्चिंग में देरी की वजह कर्व्ड ओलेड पैनल की लेमिनेशन प्रोसेस और 3डी सेंसिंग सिस्टम को डेवलप करना बतायी जा रही है। दरअसल खबर है कि ऐप्पल ने सैमसंग को 70 मिलियन ओलेड डिस्प्ले पैनल का ऑर्डर दिया है। बता दें कि साल 2017 के लिए सैमसंग ओलेड डिस्प्ले के लिए ऐप्पल की एक्सक्लूसिव डीलर है। इससे पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया था आईफोन 8 सीमित संख्या में लॉन्च होगा। बताया जा रहा है कि आईफोन 8 का नाम 'आईफोन एडिशन' दिया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें