लॉकडाउन में आराम के बाद बढ़ने लगी इंटरनेट की स्पीड, जियो ने मारी बाजी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Jul 2020 12:38 PM IST
विज्ञापन
Jio speed top after lockdown in India says TRAI New report
TRAI JIO SPEED - फोटो : amarujala

    देश में हुए लॉकडाउन से टेलीकॉम कंपनियों की इंटरनेट स्पीड पर खासा असर पड़ा था, क्योंकि इस दौरान भारी संख्या में लोग अपने घरों में थे और लाखों लोग घर से काम कर रहे थे। ऐसे में इंटरनेट की खपत अधिक थी। मार्च और अप्रैल में नेट स्पीड में कमी दर्ज करने के बाद, मई में थोड़ी स्थिरता आई और अब टेलीकॉम कंपनियों की स्पीड बढ़ने लगी है।

    टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी जून के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो रिलायंस जियो एक बार फिर औसत 4G डाउनलोड स्पीड में अव्वल साबित हुई है। जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 16.5 एमबीपीएस मापी गई। जियो की स्पीड लगातार तीसरे महीने बढ़ी है। मई माह में यह 14.1 एमबीपीएस और अप्रैल में 13.3 एमबीपीएस थी।

    विज्ञापन

    ट्राई के अनुसार जून में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में मामूली सुधार देखा गया। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड मई के 7.0 एमबीपीएस के मुकाबले जून में 7.2 एमबीपीएस रही। जियो के मुकाबले एयरटेल की स्पीड आधे से भी कम रही। हालांकि वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है और अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वोडाफोन और आइडिया नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में भी मामूली सुधार दर्ज किया गया। वोडाफोन की स्पीड जून में 7.5 एमबीपीएस और आइडिया की 8 एमबीपीएस रही। वोडाफोन और आइडिया दोनों की स्पीड जून में एयरटेल से कुछ अधिक रही पर जियो के मुकाबले आधी से भी कम मापी गई।

    जून में 6.2 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन और आइडिया, औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहे। वहीं रिलायंस जियो और एयरटेल की जून माह में औसत अपलोड स्पीड एक समान 3.4 एमबीपीएस नापी गई। ट्राई द्वारा औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें