24 जुलाई को Tecno भारत में लॉन्च करेगा अपना पहला TWS, कीमत होगी 2,000 रुपये से कम

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो (Tecno) अब स्मार्टफोन एसेसरीज मार्केट में एंट्री को तैयार है। खबर है कि टेक्नो 24 जुलाई को भारत में अपना पहला ट्रू वायरलेस ईयरबड्स पेश करने वाली है जिसकी कीमत दो हजार रुपये से कम होगी। कंपनी ने अपने इस अपकमिंग प्रोडक्ट का टीजर भी सोशल मीडिया पर जारी किया है।
टीजर के मुताबिक टेक्नो के इस प्रोडक्ट का नाम HIPODS-H2 TWS होगा। ऐसे में इस ईयरबड्स का मुकाबला शाओमी, रियलमी और पीट्रोन जैसी कंपनियों के ईयरबड्स के साथ होगा, हालांकि कंपनी ने इसके फीचर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। चार्जिंग को लेकर दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग के बाद दो घंटे तक का बैकअप मिलेगा।
अभी तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक इसमें ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा और डिजाइन स्लिक होगी। ईयरबड्स में स्मार्ट वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा और IPX4 की रेटिंग मिलेगी। इसमें न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि एक बार की फुल चार्जिंग के बाद लगातार 400 गानों को प्ले किया जा सकता है।