Jio का ₹799 प्लान: 84 दिन की वैलिडिटी के साथ रोज मिलेगा 1.5GB डेटा, जानें किसके लिए है सबसे बेहतर
अगर आपको 5G या OTT एप्स की जरूरत नहीं है और सिर्फ लंबी वैलिडिटी के साथ रोजाना इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS वाला किफायती रिचार्ज चाहिए, तो Jio का 799 रुपये वाला प्लान आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। जानिए इसमें क्या-क्या मिलता है।

विस्तार
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से कई प्रीपेड प्लान पेश करती है। अगर आप ऐसा रिचार्ज चाहते हैं जो जेब पर भारी भी न पड़े और कई दिनों तक दोबारा रिचार्ज कराने की चिंता भी खत्म कर दे, तो कंपनी का 799 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है।
यह प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए पर्याप्त डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और लंबी वैलिडिटी चाहिए। हालांकि इसमें 5G डेटा या OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस नहीं मिलता, लेकिन सामान्य उपयोग के लिए यह एक वैल्यू-फॉर-मनी प्लान माना जा सकता है।
Jio ₹799 प्लान में क्या मिलेगा?
- इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। पूरे वैलिडिटी पीरियड के दौरान यूजर्स को रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं।
- इसके अलावा कंपनी JioTV और JioAICloud जैसी Jio सेवाओं का भी मुफ्त एक्सेस देती है। यदि किसी दिन 1.5GB डेटा की सीमा पूरी हो जाती है, तो इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।
5G और OTT का फायदा नहीं मिलेगा
Jio का यह प्लान उन रिचार्ज में शामिल नहीं है जिनमें अनलिमिटेड 5G डेटा मिलता है। कंपनी केवल 2GB या उससे अधिक दैनिक डेटा वाले प्लान्स के साथ ही अनलिमिटेड 5G सुविधा देती है। साथ ही इस प्लान में Netflix, Amazon Prime, JioHotstar या अन्य OTT सब्सक्रिप्शन भी शामिल नहीं हैं।
किन यूजर्स के लिए है यह प्लान?
- अगर आपका इंटरनेट इस्तेमाल सोशल मीडिया, मैसेजिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य ब्राउजिंग तक सीमित है, तो यह प्लान अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि ध्यान रखें कि रोज मिलने वाला डेटा अगले दिन के लिए कैरी फॉरवर्ड नहीं होता।
- Jio का 799 रुपये का प्रीपेड प्लान देशभर के सभी लाइसेंस प्राप्त सेवा क्षेत्रों में उपलब्ध है। ग्राहक इसे MyJio एप, Jio की आधिकारिक वेबसाइट या किसी भी UPI आधारित मोबाइल रिचार्ज प्लेटफॉर्म से रिचार्ज करा सकते हैं।
- NASA: नासा के Swift टेलीस्कोप को बचाने निकला मिशन खुद संकट में, रेस्क्यू स्पेसक्राफ्ट में आई तकनीकी खराबी
- Phone Cover Tips: गलत कवर से 'भट्टी' बन सकता है आपका स्मार्टफोन, खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
- Telegram पर रूस का बड़ा एक्शन: फाउंडर पावेल दुरोव पर आतंकवाद में मदद का आरोप, इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट में डाला
- टिप्स: WhatsApp Web पर ऑडियो-वीडियो कॉल कैसे करें? लैपटॉप से कॉलिंग के लिए अपनाएं ये आसान तरीका