ब्लैकबेरी की2 एलई भारत में हुआ लांच, इस दिन से होगी बिक्री

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 08 Oct 2018 03:32 PM IST
विज्ञापन
BlackBerry KEY2 LE Launched in India With 4GB RAM, Snapdragon 636 SoC
BlackBerry KEY2 LE

    ब्लैकबेरी ब्रांड के वितरक और निर्माता ऑप्टिमियस इंफ्राकॉम ने भारत में ब्लैकबेरी की2 एलई स्मार्टफोन लांच कर दिया है। BlackBerry KEY2 LE की बिक्री अमेजॉन से 12 अक्टूबर से होगी। बता दें कि इसे पहले अगस्त में टीसीएल ने आईएफए 2018 में ब्लैकबेरी की2 को लांच किया था। ब्लैकबेरी KEY2 LE की खासियतों की बात करें तो इस फोन में आपको क्वार्टी कीबोर्ड के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर मिलेगा।

    BlackBerry KEY2 LE की कीमत

    ब्लैकबेरी की2 एलई की कीमत 29,990 रुपये है। यह फोन स्पेस ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। बिक्री के लिए अमेजॉन पर नोटिफाई मी का पेज लाइव भी हो गया है।

    विज्ञापन

    ब्लैकबेरी की2 एलई की स्पेसिफिकेशन

    BlackBerry KEY2 LE में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 4.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x1620 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ब्लैकबेरी की2 एलई में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस 13 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। इसके अलावा फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, NFC, जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें