रिलायंस जियो 5 रुपये के इस चॉकलेट के साथ फ्री में दे रहा है 1GB डाटा

रिलायंस जियो अपनी दूसरी सालगिरह मना रहा है। इस खास मौके पर जियो अपने ग्राहकों को 1 जीबी 4जी डाटा फ्री में दे रही है। अगर आपको भी 1जीबी फ्री डाटा लेना है तो आपको कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट खरीदना होगा। यह ऑफर 5 रुपये और इससे ज्यादा कीमत वाले कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट के साथ मिल रहा है। चॉकलेट खाने के बाद आपको उसके खाली पैकेट (रैपर) को स्कैन करके 1 जीबी फ्री डाटा ले लेना है।
1 जीबी फ्री डाटा के लिए ऐसे करें कोड को स्कैन

सबसे पहले डेयरी मिल्क का 5 रुपये या इससे ज्यादा कीमत वाला चॉकलेट खाएं। उसके बाद माय जियो एप में जाएं। अब आपको एप में एक फ्री डाटा का बैनर दिखेगा। बैनर पर क्लिक करने पर आपको पार्टिसिपेट नाउ का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपको चॉकलेट के खाली रैपर पर दिए गए बार कोड को स्कैन करने के लिए कहा जाएगा। बार कोड को स्कैन के साथ ही आपके खाते में 1 जीबी डाटा अगले 5-7 दिनों में आपके खाते में आ जाएगा। इसके अलावा आप अपने डाटा को अपने किसी दोस्त को भी ट्रांस्फर कर सकते हैं। 1 जीबी फ्री डाटा वाला यह ऑफर 30 सितंबर 2018 तक है।
बता दें कि रिलायंस जियो के कारोबार के पहले दो साल में देश में मोबाइल इंटरनेट की दरों में तीव्र गिरावट और इसके इस्तेमाल में उल्लेखनीय विस्तार दिखा। कंपनी ने बुधवार को अपने कारोबार का दूसरा साल पूरा किया। विश्लेषणों के मुताबिक इन दो वर्षों दौरान भारत में मोबाइल डाटा का इस्तेमाल 20 करोड़ गीगाबाइट (जीबी) से बढ़ कर करीब 370 करोड़ जीबी तक पहुंच गया। इसका मुख्य वजह मोबाइल डाटा का सस्ता होना बताया जा रहा है।