भारत में लांच हुआ 100 इंच का यह टीवी, कीमत 20 लाख रुपये

Vu ने भारत में अपना नया टीवी Vu 100 लांच कर दिया है। इस टीवी की डिस्पले है और इसमें 4के रिजॉल्यूशन के साथ एचडीआर का भी सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस टीवी की खासियतों की बात करें तो इसमें जेबीएल के वूफर और स्पीकर्स दिए गए हैं जो डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करते हैं। इस टीवी की कीमत 20 लाख रुपये है और इसकी बिक्री Vu के फ्लैगशिप स्टोर से होगी।
20 लाख की टीवी की खासियतें
इस टीवी में आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 3840x2160 पिक्सल है। इसमें 2.5 अरब रंगों का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट, अल्ट्रा स्मूथ मोशन कंट्रोल और MPEG न्वाइज कंट्रोल है। यह टीवी एंड्रॉयड ओरियो 8.0 पर चलता है और इसमें 2.5जीबी रैम के साथ क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

टीवी में 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी और इसमें पहले से नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो जैसे एप प्री-इंस्टॉल मिलेंगे। साथ ही टीवी में गूगल प्ले-स्टोर और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। टीवी को लेकर Vu का दावा है कि इसमें 4K वीडियो को यूएसबी की मदद से प्ले किया जा सकता है। टीवी में क्रोमकास्ट, वाई-फाई और HDMI 2.0 पोर्ट्स भी हैं।