क्या सच में जियो अपने ग्राहकों को फ्री में दे रहा है टी-शर्ट, व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा मैसेज

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 14 Sep 2018 05:15 PM IST
Jio offer: Jio giving free T-Shirt to costumer, Know the truth of viral message
Jio free t shirt

    रिलायंस जियो अपनी दूसरी सालगिरह मना रहा है और इस खास मौके पर कंपनी ने तीन ऑफर्स लांच किए हैं जिसमें डेयरी मिल्क चॉकलेट के साथ 1 जीबी डाटा फ्री, जियो ने सेलिब्रेशन ऑफर के तहत फ्री में ग्राहकों को 10 जीबी डाटा और फोनपे से रिचार्ज पर 100 रुपये का कैशबैक शामिल हैं। वहीं अब खबर है कि जियो गणेश चतुर्थी और 1 करोड़ ग्राहक पूरा होने की खुशी में अपने ग्राहकों को फ्री में एक टी-शर्ट दे रहा है जिस पर गणेश जी की फोटो और साथ ही जियो का लोगो लगा है। यह मैसेज व्हाट्सएप पर पिछले कई दिनों से वायरल हो रहा है। आइए इस मैसेज की सच्चाई जानते हैं।

    वायरल मैसेज में क्या लिखा है?

    Jio free t shirt
    Jio free t shirt

    व्हाट्सएप पर वायरल हो रहे मैसेज में लिखा है, 'JIO के 1 करोड़ ग्राहक होने की ख़ुशी में और गणेश चतुर्थी की आगमन पे मुकेश अम्बानी जी ने अपने सभी ग्राहकों को उपहार के रूप में फ्री गणेश प्रिंट बाली T-SHIRT देने का वादा किया है तो अभी निचे नील रंग की लाइन पर क्लिक करके अपने jio नम्बर से रजिस्ट्रेसन करके अपनी फ्री गणेश प्रिंट बाली T-SHIRT प्राप्त करें https://jiofreet-shirt.blogspot.com/ क्रप्या ध्यान दे *: 🙏 अगर आपके घर में किसी भी सदस्य के पास jio की सिम है तो आप T-SHIRT लेने के लिए उसका इस्तमाल भी कर सकते हो।'

    मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने पर एक वेबसाइट खुल रही है जिसमें एक फोटो के साथ एक फॉर्म मिल रहा है। फॉर्म में आपसे नाम, जियो मोबाइल नंबर, स्थायी पता और टी-शर्ट साइज की जानकारी मांगी जा रही है। लींक पर दिए गए बैनर के नीचे यह भी लिखा है, 'फॉर्म दर्ज करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2018 है तो अभी निचे फॉर्म भर कर अपनी फ्री T-SHIRT प्राप्त करें।'

    क्या वाकई में जियो दे रहा है टी-शर्ट?

    jio
    jio

    सबसे पहले आपको बता दें कि आपको कोई टी-शर्ट नहीं मिलने वाला है। मैसेज में कहा गया है कि 1 करोड़ ग्राहक पूरे होने के खुशी में टी-शर्ट मिल रहा है, जबकि मार्च 2018 तक जियो के ग्राहकों की संख्या 18.66 करोड़ थी। जियो ने ऐसा कोई ऐलान नहीं किया है। यह मैसेज पूरी तरह से लोगों को गुमराह करने के लिए वायरल किया जा रहा है। इस मैसेज के जरिए फोन नंबर से लेकर आपका स्थायी पता भी बाजार में पहुंच रहा है। आपकी इस जानकारी का इस्तेमाल एफलिएट मार्केटिंग के लिए होता है। तभी आपके पास अनजान नंबर से फालतू के फोन आते रहते हैं। इस लिंक के जरिए आपके फोन में मौजूद निजी जानकारी भी चोरी हो सकती है, यहां तक की आपका बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है। ऐसे में हम यहीं कहेंगे कि इस मैसेज को डिलीट कर दें और लिंक पर गलती से भी क्लिक ना करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें