Airtel ने लांच किया 100 रुपये से भी कम का प्लान, कॉलिंग के साथ डाटा भी मिलेगा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Fri, 14 Sep 2018 11:47 AM IST
Airtel launched Rs 97 Combo Recharge Offers Up to 1.5GB Data o Take on Jio
airtel

    Airte l ने एक बार फिर एक नया प्री-पेड प्लान पेश किया है जिसकी कीमत सिर्फ 97 रुपये है। इससे पहले भी कंपनी ने 100 से कम रुपये में तीन प्लान बाजार में उतारे थी जिनकी कीमतें क्रमशः 35, 65 और 95 रुपये हैं। इन सभी प्लान में डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। खास बात यह है कि एयरटेल का 97 रुपये वाला यह प्लान देशभर के सभी सर्किल के लिए उपलब्ध है। एयरटेल के इस प्लान की टक्कर एयरटेल के ही 99 रुपये वाले प्री-पेड प्लान से होगी।

    एयरटेल के 97 रुपये वाले प्लान के फायदे

    एयरटेल के 97 रुपये वाले प्लान के फायदे की बात करें तो इस प्लान में आपको 300 मिनट लोकल-एसटीडी और रोमिंग में कॉलिंग मिलेगी। साथ ही इसमें 1.5 जीबी 3जी-4जी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में 200 मैसेज भी मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्लान को माय एयरटेल और एयरेटल की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।

    वहीं इससे पहले एयरटेल ने 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये के प्लान लांच किए हैं। इनमें से 35 रुपये वाले में आपको 26.66 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। साथ ही 1 पैसा प्रति सेकेंड की दर से लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉलिंग मिलती है। इस पैक में 100 एमबी डाटा भी मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

    65 रुपये वाला प्लान

    इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 65 रुपये का टॉकटाइम, 1 पैसा प्रति सकेंड की दर से लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉलिंग तथा 200 एमबी डाटा मिलता है। इसके अलावा 95 रुपये वाले प्लान में फुल टॉकटाइम मिलता है। 28 दिनों की वैधता, 500 एमबी डाटा और 1 पैसे की दर से लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉलिंग मिलती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें