Jio Plus: जियो ने लॉन्च किया नया पोस्टपेड फैमिली प्लान, पहले महीने फ्री मिलेगी जियो प्लस की सुविधा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 14 Mar 2023 06:40 PM IST
सार

Jio Plus में पहले कनेक्शन के लिए ग्राहक को 399 रुपये चुकाने होंगे, प्लान में 3 अतिरिक्त कनेक्शन भी जोड़े जा सकेंगे। कंपनी नए प्लान के साथ जियो ट्रू 5जी वेलकम ऑफर भी दे रही है।

विज्ञापन
Jio launches new postpaid family plan Jio Plus available for free trail for first month
Jio Plus - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रिलायंस जियो ने अपने नए पोस्टपेड फैमिली प्लान जियो प्लस (Jio Plus) को लॉन्च कर दिया है। इस प्लान के साथ ग्राहकों को पहले महीने फ्री ट्रायल भी मिलेगा। कंपनी ने कहा कि जियो प्लस प्लान में पहले कनेक्शन के लिए ग्राहक को 399 रुपये चुकाने होंगे, प्लान में 3 अतिरिक्त कनेक्शन भी जोड़े जा सकेंगे। कंपनी नए प्लान के साथ जियो ट्रू 5जी वेलकम ऑफर भी दे रही है।

    कंपनी ने कहा कि जियो प्लस प्लान में पहले कनेक्शन के लिए ग्राहक को 399 रुपये चुकाने होंगे। इस प्लान में 3 अतिरिक्त कनेक्शन जोड़े जा सकेंगे। हालांकि प्रत्येक अतिरिक्त कनेक्शन के लिए यूजर्स को 99 रुपये चुकाने होंगे। यानी यदि आप जियो प्लस में 4 कनेक्शन लेते हैं तो आपको 696 रुपये (399+99+99+99) प्रतिमाह का भुगतान करना होगा।

    विज्ञापन

    4 कनेक्शन वाले फैमिली प्लान में एक सिम पर हर महीने औसतन 174 रुपये खर्च आएगा। प्लान के साथ पहले महीने का फ्री ट्रायल भी मिल रहा है। कंपनी ने कहा कि अगर एक महीने के फ्री ट्रायल के बाद भी कोई यूजर सर्विस से संतुष्ट नहीं है तो वह अपना कनेक्शन कैंसिल करा सकता है और उससे कोई भी सवाल नहीं पूछा जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिलायंस जियो के नए फैमिली प्लान के साथ कई ऑफर्स भी मिलते हैं। इस प्लान में जियो ट्रू 5जी वेलकम ऑफर के साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा भी मिलता है। इसका पूरी फैमिली इस्तेमाल कर सकती है। वहीं सभी मेंबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है। साथ ही प्लान में डाटा की कोई डेली लिमिट भी नहीं रखी गई है।

    मतलब आप अपनी मर्जी से डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। उपलब्ध नंबर्स में से अपनी पसंद के नंबर का चुनाव भी ग्राहक कर सकेंगे। प्लान के साथ सिंगल बिलिंग, डाटा शेयरिंग और नेटफ्लिक्स, अमेजन, जियो टीवी और जियो सिनेमा जैसे मनोरंजक प्रीमियम कंटेंट एप्स की सुविधा भी मिलती है।

    कंपनी ने कहा कि जियो फाइबर यूजर्स, कॉर्पोरेट कर्मचारियों, अन्य ऑपरेटरों के मौजूदा पोस्टपेड यूजर्स के साथ एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और एसबीआई के क्रेडिट कार्ड धारकों को प्लान के लिए कोई सिक्योरिटी डिपॉजिट भी नहीं देना होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें