Redmi Smart Fire TV 32: रेडमी का पहला फायर ओएस टीवी भारत में लॉन्च, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, जानें कीमत
Redmi Smart Fire TV 32 के साथ बेहतर अमेजन, एलेक्सा स्ट्रीमिंग और स्मार्ट होम इकोसिस्टम का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, इस टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट से सेट-टॉप बॉक्स को भी कंट्रोल किया जा सकता है।

विस्तार
रेडमी ने मंगलवार को भारत में अपना पहला फायर ओएस टीवी Redmi Smart Fire TV 32 को लॉन्च कर दिया है। इस टीवी को 32 इंच के सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है। रेडमी ने पहली बार गैर-एंड्रॉयड टीवी को पेश किया है। इस टीवी के साथ अमेजन का ऑपरेटिंग सिस्टम फायर ओएस मिलता है। स्मार्ट टीवी के साथ बेहतर अमेजन, एलेक्सा स्ट्रीमिंग और स्मार्ट होम इकोसिस्टम का सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, इस टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट से सेट-टॉप बॉक्स को भी कंट्रोल किया जा सकता है। चलिए जानते हैं रेडमी स्मार्ट टीवी के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में...
रेडमी स्मार्ट फायर टीवी को सिंगल स्क्रीन साइज में पेश किया गया है। टीवी के 32 इंच वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। Redmi Smart Fire TV 32 को 21 मार्च से अमेजन इंडिया और एमआई ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।
रेडमी के नए स्मार्ट टीवी के साथ 32 इंच का एचडी डिस्प्ले मिलता है, जो (1366x768 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। स्मार्ट टीवी के साथ Fire OS 7 का सपोर्ट मिलता है। यह रेडमी का पहला गैर-एंड्रॉयड टीवी है। टीवी के साथ रिमोट में ही कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। जैसे रिमोट की मदद से ही सेट-टॉप बॉक्स को भी कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही शाओमी के टीवी के रिमोट में पहली बार म्यूट बटन दिया गया है। इस टीवी में इनबिल्ट एलेक्सा का सपोर्ट दिया गया है यानी यह टीवी एलेक्सा डिवाइस और टीवी दोनों का काम कर सकता है।
- कम कीमत में लॉन्च हुआ ये दमदार फोन, डिजाइन और फीचर्स भी हैं शानदार, 5,000mAh बैटरी और डुअल कैमरे से है लैस
- Upcoming Phone: इसी महीने लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सबकुछ
- Samsung S23 vs Oneplus 11: कौन-सा स्मार्टफोन है ज्यादा दमदार
- Parakeets sale on social media: यूट्यूबर को सोशल मीडिया पर तोता बेचना पड़ा भारी, असम पुलिस ने किया गिरफ्तार