Jio ने धमाकेदार ऑफर किया पेश, 249 और इससे ऊपर के रिचार्ज पर मिलेंगे डिस्काउंट वाउचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 02 Jun 2020 05:45 PM IST
सार
विज्ञापन
Jio launch 4X BENEFITS offer users get discount vouchers on 249 recharge plan and above
jio 4x benefits offer - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए खास ऑफर पेश किया है, जिसका नाम 4X BENEFITS है। उपभोक्ताओं को इस ऑफर के तहत 249 रुपये और इससे ऊपर के प्री-पेड प्लान को रिचार्ज कराने पर रिलायंस डिजिटल, AJIO, ट्रैंड और ट्रैंड फुटवियर की तरफ से एक वैल्यू के डिस्काउंट वाउचर्स मिलेंगे। यूजर्स इन वाउचर्स का इस्तेमाल चारों कंपनियों के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर इलेक्ट्रॉनिक से लेकर फुटवियर तक की खरीदारी करने के दौरान कर पाएंगे। वहीं, जियो का यह ऑफर एक जून से 30 जून के बीच एक्टिव रहेगा।

    रिलायंस जियो का शानदार ऑफर

    आपको बता दें कि जियो ने अपने खास ऑफर के लिए रिलायंस डिजिटल, AJIO, ट्रैंड और ट्रैंड फुटवियर के साथ साझेदारी की है। जियो का यह ऑफर मौजूदा और नए उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। यूजर्स को ये डिस्काउंट वाउचर्स माय जियो एप के कूपन सेक्शन में मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिलायंस जियो का 249 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 2 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 एफयूपी मिनट देगी। हालांकि, यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा इस प्लान में जियो प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 28 दिनों की है।

    रिलायंस जियो का 399 रुपये वाला प्लान

    यूजर्स को इस प्लान में रोजाना 1.5 जीबी डाटा के साथ 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2,000 एफयूपी मिनट देगी। हालांकि, यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर पाएंगे। इसके अलावा इस प्लान में जियो प्रीमियम एप्स की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस पैक की समय सीमा 56 दिनों की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें