Jio GigaFiber आएगा 1600 शहरों में, जल्द कर पाएंगे इस्तेमाल

Bani Kalra
टेक डेस्क, अमर उजालाBani Kalra
Sat, 20 Apr 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
Jio gigafiber services rollout soon across 1600 cities
Jio GigaFiber

    देश में Reliance Jio की कामयाबी के बाद अब कंपनी Gigafiber सर्विस को 1600 शहरों में रोलआउट करने जा रही है। ताकि GigaFiber आम यूजर्स तक पहुंच पाए। एक रिपोर्ट के मुताबिक Jio देश भर में JioGigafiber की सफल टेस्टिंग कर चुकी है। बता दें कि रिलायंस जियो ने डेन नेटवर्क्स लिमिटेड, हैथवे केबल और डाटाकॉम लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है।

    Jio के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा, ‘मोबिलिटी बिजनेस में सफलता के बाद जियो अब भारत के अंडर सर्व्ड होम और एंटरप्राइज कनेक्टिविटी मार्केट को अपने नेक्स्ट जेनेरेशन FTTH सर्विस की मदद से ग्लोबल स्टैंडर्ड का करेगा’ उन्होंने ये भी कहा कि Jio मोबिलिटी सर्विसेज के साथ-साथ Gigafiber फिक्सड-ब्रॉडबैंड सर्विस को इंडिया को ट्रांसफॉर्म करने के लिए पेश किया जा रहा है।

    विज्ञापन

    Jio GigaFiber के आने बाद इसका सीधा मुकाबला BSNL से होगा। आपको बता दें कि BSNL ने हाल ही में अपने FTTH ब्रॉडबैंड सेवा को Bharat Fiber के नाम से कुछ दिन पहले ही शुरू किया था। इसके अलावा Airtel भी V-Fiber प्लान यूजर्स को कई अच्छे फायदे दे रही है। मन जा रहा है कि Jio GigaFiber के आने के बाद अब इस सेगमेंट में भी प्राइस वार शुरू हो सकती है, जिसमें फायदा ग्राहकों को होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें