Jio down: केरल में री-स्टोर हुईं जियो की सेवाएं, क्या आपको अब भी हो रही है दिक्कत?
UPDATE: केरल में जियो की सेवाएं ठप थीं जिन्हें अब री-स्टोर कर दिया गया है। जियो ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि अब नेटवर्क में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है।

विस्तार
यदि आपको भी जियो के नेटवर्क के साथ दिक्कत हो रही है तो आपके अकेले नहीं हैं। 16 जून दोपहर से केरल में Reliance Jio यूजर्स को नेटवर्क से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इंटरनेट कनेक्टिविटी, मोबाइल सिग्नल और Jio Fiber सेवाएं सभी में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे हजारों यूजर्स प्रभावित हुए हैं। सोशल मीडिया पर केरल के अलावा कई अन्य इलाकों के यूजर्स ने भी जियो के नेटवर्क डाउन होने की शिकायत की है।
दोपहर 1:30 बजे के आसपास Downdetector पर लगभग 200 यूजर्स ने शिकायत की। 2:17 बजे तक यह संख्या बढ़कर 12,000 से अधिक हो गई। 56% यूजर्स को मोबाइल डेटा में दिक्कत हो रही है। 29% यूजर्स को मोबाइल नेटवर्क सिग्नल नहीं मिल रहा। 15% यूजर्स Jio Fiber से जुड़ी दिक्कतें बता रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर यूजर्स "No Service" जैसे मैसेज और सिग्नल गायब होने की स्क्रीनशॉट साझा कर रहे हैं। कई लोग Jio के आधिकारिक हैंडल को टैग कर जवाब मांग रहे हैं। अब तक Jio ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
- UPI: आज से बदल गया यूपीआई पेमेंट का तरीका, इस्तेमाल करने से पहले जान लें
- Google Pixel 10: नए फोन में मिलेगा Magic Cue AI फीचर, आपकी जगह खुद करेगा सारे काम
- E-Aadhaar: अब आधार की फोटोकॉपी की नहीं होगी जरूरत, नए एप और QR कोड से हो जाएगा काम
- Data Privacy: कौन-कौन सा डेटा ले रहे हैं आपके फोन में मौजूद AI टूल, इन्हें रोकना है बहुत जरूरी