UPI: आज से बदल गया यूपीआई पेमेंट का तरीका, इस्तेमाल करने से पहले जान लें
अगर नेटवर्क फेल हो जाए और ट्रांजैक्शन UPI सिस्टम तक पहुंच ही न पाए, तो अब सिस्टम खुद ही उसे फेल घोषित कर देगा। इससे एप्स को बार-बार स्टेटस चेक करने की जरूरत नहीं होगी। NPCI ने नियम बनाया है कि हर बैंक या पेमेंट एप 2 घंटे के अंदर अधिकतम 3 बार ट्रांजैक्शन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

विस्तार
अगर आप PhonePe, Google Pay या Paytm जैसे किसी भी UPI एप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज से पूरे भारत में UPI ट्रांजैक्शन पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गए हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं, जिनके तहत अब UPI भुगतान सिर्फ 15 सेकंड में पूरा हो जाएगा, जबकि पहले इसमें 30 सेकंड तक का समय लगता था।
- तेज भुगतान प्रक्रिया:पहले पैसे भेजने या प्राप्त करने में 25-30 सेकंड लगते थे, अब सिर्फ 15 सेकंड में ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा।
- तेज फेल ट्रांजैक्शन स्टेटस अपडेट:अगर कोई ट्रांजैक्शन फेल हो जाए, तो अब आपको 10 सेकंड में यह पता चल जाएगा कि पैसा कटा या नहीं। पहले इसमें भी 30 सेकंड या उससे ज्यादा लगते थे।
- बेहतर फेल ट्रांजैक्शन हैंडलिंग:पहले एप्स को 90 सेकंड तक इंतजार करना पड़ता था कि फंसा हुआ ट्रांजैक्शन सफल हुआ या नहीं। अब यह प्रक्रिया 45 से 60 सेकंड में पूरी हो जाएगी।
अगर नेटवर्क फेल हो जाए और ट्रांजैक्शन UPI सिस्टम तक पहुंच ही न पाए, तो अब सिस्टम खुद ही उसे फेल घोषित कर देगा। इससे एप्स को बार-बार स्टेटस चेक करने की जरूरत नहीं होगी।
- Google Pixel 10: नए फोन में मिलेगा Magic Cue AI फीचर, आपकी जगह खुद करेगा सारे काम
- E-Aadhaar: अब आधार की फोटोकॉपी की नहीं होगी जरूरत, नए एप और QR कोड से हो जाएगा काम
- Data Privacy: कौन-कौन सा डेटा ले रहे हैं आपके फोन में मौजूद AI टूल, इन्हें रोकना है बहुत जरूरी
- Audio Overviews: गूगल सर्च अब और हुआ मजेदार, एआई जोर जोर से पढ़कर सुनाएगा रिजल्ट्स