Jio Diwali Dhamaka : सिर्फ 699 रुपये में खरीदें 1,500 रुपये वाला 4G फोन

भारत में त्यौहार का सीजन शुरू हो चुका है, जिसको ध्यान में रखकर सभी टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों के लिए शानदार डाटा प्लान और ऑफर्स पेश किए हैं। अब देश की दिग्गज दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने भी दिवाली 2019 ऑफर (Jio Diwali 2019 Offer) को भारतीय बाजार में उतारा है। ग्राहक इस ऑफर के जरिए जियोफोन को मात्र 699 रुपये में खरीद सकेंगे। जियोफोन की असली कीमत 1,500 रुपये है। तो चलिए जानते हैं जियो के इस ऑफर के बारे में...

1. ग्राहक इस ऑफर के तहत जियोफोन को कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं। इसके लिए उन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2. ग्राहक 699 रुपये का भुगतान कर जियोफोन खरीद सकेंगे, जबकि इस फोन की कीमत 1500 रुपये है।
3. जियो यूजर्स को फोन के साथ मिनिमम 99 रुपये का प्लान रिचार्ज कराना होगा, जिसकी वैधता 30 दिन की होगी।
4. कंपनी ग्राहकों को पहले 7 रिचार्ज पर एक्सट्रा 4जी डाटा देगी जो कि कुल 14 जीबी होगा।
5. 6 अक्टूबर से होगी नए ऑफर की शुरुआत

बता दें कि ग्राहक रिलायंस जियो के ऑफर का लाभ दिवाली तक उठा सकेंगे। इस त्यौहार के बाद जियोफोन की कीमत दोबारा 1,500 रुपये हो जाएगी। इसके साथ ही यूजर्स को दिवाली के त्यौहार से पहले रिचार्ज कराना बहुत जरूरी है। इसके बाद ग्राहकों को हर एक रिचार्ज पर अतिरिक्त डाटा मिलेगा।
- Airtel के इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा डबल टॉक टाइम के साथ डाटा, ऐसे उठाएं फायदा
- MP हनीट्रैप: श्वेता ने इस सॉफ्टवेयर के जरिए अफसर-नेताओं के फोन करवाए टैप
- Vodafone ने 45 रुपये वाला प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, यूजर्स को मिलेंगे ये खास बेनेफिट्स
- Jio और Airtel के ये सस्ते प्लान देंगे Postpaid Plans को कड़ी टक्कर, मिलेगा अनलिमिटेड डाटा और कॉल