Jio और Airtel के ये सस्ते प्लान देंगे Postpaid Plans को कड़ी टक्कर, मिलेगा अनलिमिटेड डाटा और कॉल

कई लोग सबसे ज्यादा पोस्टपेड प्लान को ही चुनते हैं, क्योंकि उन्हें बिना रुकावट की सभी सेवाएं मिलती हैं। इसके साथ ही लोग इन डाटा प्लान के जरिए प्रीमियम कंटेंट और एप्स को एक्सेस कर पाते हैं। वहीं दूसरी तरफ टेलीकॉम कंपनी जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान में पोस्टपेड की तुलना में ज्यादा बेनेफिट्स दे रही हैं। इस कारण अधिकतर लोग प्रीपेड प्लान ही खरीदने लगे हैं। वहीं, इन रिचार्ज पैक्स ने अन्य कंपनियों के पोस्टपेड प्लान को कड़ी चुनौती दी हैं। हम आपको दोनों कंपनियों के कुछ ऐसे रिचार्ज पैक की जानकारी देने वाले हैं, जो पोस्टपेड प्लान को कड़ी टक्कर देंगे।

Reliance Jio के ये डाटा पैक देंगे पोस्टपेड प्लान को चुनौती
जियो ने ग्राहकों को लाभ पहुचाने के लिए 149 रुपये का रिचार्ज पैक रोल आउट किया है। उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 1.5 जीबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ग्राहकों को जियो एप्स की मुफ्त में सब्सक्रिप्शन मिलेगी। वहीं, इस प्लान की अवधि 28 दिनों की है।

ग्राहक जियो के 198 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को खरीद सकते हैं। इस प्लान में जियो के ग्राहकों को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा मिलेगा। इसके साथ ही यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। वहीं, इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।