TRAI रिपोर्ट: 4जी डाउनलोडिंग में जियो ने मारा बाजी, अपलोडिंग में Vi टॉप पर रहा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Jun 2021 03:39 PM IST
सार

एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड अप्रैल के 5.0 एमबीपीएस के मुकाबले मई में 4.7 एमबीपीएस रही। एयरटेल के मुकाबले रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड चार गुना से भी आधिक रही। भारती एयरटेल के लिए यह परेशानी का सबब है क्योंकि डाउनलोड स्पीड के मामले में वह तीसरे नंबर पर खिसक गया है।

विज्ञापन
Jio Continues to Lead on 4G Download Speed Vodafone idea top in highest Upload Speed says TRAI
Jio Airtel and Vi - फोटो : amarujala

    विस्तार

    रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर, जियो एक बार फिर औसत 4G डाउनलोड स्पीड में अव्वल साबित हुई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के मई माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 20.7 एमबीपीएस मापी गई। पिछले माह यानी अप्रैल में रिलायंस जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 20.1 एमबीपीएस थी। पिछले कई वर्षों से रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड के मामले में लगातार नंबर वन 4जी ऑपरेटर बना हुआ है।

    ट्राई के अनुसार मई में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड अप्रैल के 5.0 एमबीपीएस के मुकाबले मई में 4.7 एमबीपीएस रही। एयरटेल के मुकाबले रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड चार गुना से भी आधिक रही। भारती एयरटेल के लिए यह परेशानी का सबब है क्योंकि डाउनलोड स्पीड के मामले में वह तीसरे नंबर पर खिसक गया है।

    विज्ञापन

    वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया था और अब वे वोडाफोन-आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर अप्रैल 2021 तक ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता था। यह पहला मौका है जब ट्राई ने दोनों कंपनियों के आंकड़े वीआई इंडिया के नाम से प्रकाशित किए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वीआई इंडिया के पहली बार प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार मई माह में कंपनी की औसत डाउनलोड स्पीड 6.3 एमबीपीएस रिकॉर्ड की गई। वहीं अप्रैल माह में जब दोनों कंपनियों के आंकड़े अलग अलग प्रकाशित होते थे तब वोडाफोन की औसत डाउनलोड स्पीड 7.0 एमबीपीएस और आइडिया की 5.8 एमबीपीएस दर्ज की गई थी। रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड वीआई इंडिया से 3 गुना से भी अधिक है।

    मई में 6.3 एमबीपीएस के साथ वीआई इंडिया औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। दूसरे नंबर पर रिलायंस जियो ने बाजी मारी उसकी अपलोड स्पीड 4.2 एमबीपीएस रही। एयरटेल औसत 4जी अपलोड स्पीड के मामले में भी तीसरे नंबर पर रहा। कंपनी की मई माह की औसत अपलोड स्पीड 3.6 एमबीपीएस नापी गई। ट्राई द्वारा औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें