Covid 19: भारत में गूगल लगाएगा 80 ऑक्सीजन संयंत्र, 113 करोड़ रुपये देने का एलान

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Jun 2021 01:36 PM IST
सार

इससे पहले यूनिसेफ ने भी वैश्विक सहयोग के तहत भारत में नौ ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की है। इसके अलावा यूनीसेफ ने भारत को 4,500 से अधिक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर और 200 आरटी-पीसीआर जांच मशीनें उपलब्ध कराई हैं।

विज्ञापन
Google to install 80 oxygen plants in India announces Rs 113 cr to upskill rural health workers in India
गूगल - फोटो : google

    विस्तार

    प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल ने गुरुवार को कहा कि उसकी परोपकार शाखा गूगल डॉट ऑर्ग विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर देश में 80 ऑक्सीजन संयंत्रों की खरीद और स्थापना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मचारियों के कौशल विकास में मदद के लिए 113 करोड़ रुपये (1.55 करोड़ डॉलर) का अनुदान देगी।

    गूगल डॉट ऑर्ग इस घोषणा के तहत 80 ऑक्सीजन संयंत्रों की स्थापना के लिए गिवइंडिया को करीब 90 करोड़ रुपये और पाथ को करीब 18.5 करोड़ रुपये देगी। इसके साथ ही ग्रामीण स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के लिए अपोलो मेडस्किल्स के जरिए कोविड-19 प्रबंधन में 20,000 अग्रणी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

    विज्ञापन

    इसके लिए गूगल डॉट ऑर्ग भारत के 15 राज्यों में 180,000 आशा कार्यकर्ताओं और 40,000 एएनएम के कौशल विकास के लिए 3.6 करोड़ रुपये (पांच लाख अमरीकी डॉलर) का अनुदान अरमान को देगा।अरमान इस अनुदान के इस्तेमाल से आशा और एएनएम को अतिरिक्त सहायता और सलाह प्रदान करने के लिए कॉल सेंटर की स्थापना भी करेगा। गूगल इंडिया के कंट्री हेड और उपाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा, ‘‘गूगल में हमने इस बात पर ध्यान दिया कि लोगों के पास सुरक्षित रहने के लिए जरूरी जानकारी और उपकरण हों।’’

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले यूनिसेफ ने भी वैश्विक सहयोग के तहत भारत में नौ ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की है। इसके अलावा यूनीसेफ ने भारत को 4,500 से अधिक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर और 200 आरटी-पीसीआर जांच मशीनें उपलब्ध कराई हैं। ये नौ ऑक्सीजन प्लांट गुजरात, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में अस्पतालों में लगाए जा रहे हैं।

    यूनीसेफ ने कहा कि 4,650 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों के लिए खरीदे गए। इससे पहले 3,000 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस्तेमाल के लिए खरीदे गए थे। साथ ही 10 राज्यों को 512 हाई फ्लो नेजल कैन्यूल भी भेजे गए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें