जियो ने अमरनाथ यात्रियों के लिए लॉन्च किया स्पेशल प्लान, जानें खासियत

पवित्र अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए रिलायंस जियो ने एक नया प्री-पेड प्लान लॉन्च किया है। जियो के इस अमरनाथ स्पेशल प्लान की कीमत 102 रुपये है। जियो के इस प्लान में मिलने वाले फायदों की बात करें, तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 500 एमबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में हर रोज 100 एसएमएस भी मिलेंगे। जियो के इस अमरनाथ स्पेशल प्लान की वैधता 7 दिनों की है।
जियो के अमरनाथ स्पेशल प्लान की शर्तें

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा की दृष्ट्रि से देश भर से आए यात्रियों के केवल पोस्ट-पेड कनेक्शन ही काम करते हैं। दूसरे राज्यों से आए यात्रियों के प्री-पेड कनेक्शन राज्य में बेकार साबित होते हैं। ऐसे में किसी भी टेलीकॉम कंपनी से जुड़े प्री-पेड ग्राहकों को अपने परिवार से जुड़े रहने के लिए जम्मू कश्मीर से नया कनेक्शन लेना पड़ता है। यात्री कनेक्शन ले तो लेते हैं, लेकिन इसका इस्तेमाल सिर्फ यात्रा के दौरान ही करते हैं, जो महंगा सौदा साबित होता है। रिलायंस जियो का नया सिम 102 रुपये देकर खरीद सकते हैं। इस सिम की वैधता 7 दिनों बाद अपने आप खत्म हो जाएगी। जम्मू-कश्मीर स्थित जियो रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है।
- सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की TikTok की याचिका, कहा- मद्रास हाईकोर्ट से ट्रांसफर नहीं होगा मामला
- कंपनी की एक गलती की वजह से पूरी दुनिया में 9 घंटे तक ठप रहे फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप
- रात 11.30 से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा व्हाट्सएप? हर महीने देने होंगे 499 रुपये, जानें क्या है सच्चाई
- नए Redmi 7A पर मिलेगी 1,000 रुपये की छूट, कंपनी दे रही 2 साल की वारंटी