Social Media: सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं तो इन बातों को गांठ बांध लें, फायदे में रहेंगे
सार
Social Media का अगर सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो यह कई समस्याओं का कारण बन सकता है। सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय इन आम गलतियों से बचना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं..
विज्ञापन

विस्तार
सोशल मीडिया आज हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यह न केवल हमें दुनिया से जोड़ता है, बल्कि हमारे विचारों और प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का एक बड़ा मंच भी है। हालांकि, अगर इसका सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो यह कई समस्याओं का कारण बन सकता है। सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय इन आम गलतियों से बचना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं...
- व्यक्तिगत जानकारी साझा करना- सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी (जैसे मोबाइल नंबर, पता, बैंक डिटेल्स) कभी साझा न करें। इससे धोखाधड़ी, साइबर अपराध और पहचान उजागर होने का खतरा रहता है।
- अनजान लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना- ऐसे लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें जिन्हें आप नहीं जानते। अनजान लोगों से जुड़ने के बाद आप साइबर स्टॉकिंग, फिशिंग और धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं।
और पढ़ें...
- iPhone 17: आईफोन 17 सीरीज को लेकर आई बड़ी खबर, खुश हो जाएंगे Apple के फैन
- Made In India: चाइनीज कंपनियों से रिश्ते खत्म करेगा एपल, हो रही भारतीय फर्म से नाता जोड़ने की तैयारी
- Social Media: ऑस्ट्रेलिया ने पेश किया एतिहासिक बिल, बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया
- Google Air View+: गूगल ने लॉन्च किया नया फीचर, अब रियल टाइम में मिलेगी प्रदूषण की जानकारी