Jio AirFiber vs Airtel AirFiber: कीमत-इंटरनेट स्पीड के मामले में कौन है ज्यादा बेहतर? जानें प्लान और उपलब्धता

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 20 Sep 2023 01:17 PM IST
सार

घर पर इंटरनेट का उपयोग करने के लिए पारंपरिक राउटर और फाइबर केबल पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि एयरटेल और जियो एयरफाइबर टेक्नोलॉजी की मदद से बिना सेटअप के इंटरनेट का आनंद लिया जा सकता है।

विज्ञापन
Jio Air Fiber vs Airtel Xstream AirFiber 5G wireless router know plans speed and Availability
Jio Air Fiber vs Airtel Xstream AirFiber - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने गणेश चतुर्थी के मौके पर देश के 8 मेट्रो शहरों में जियो एयर फाइबर (jio airfiber) को लॉन्च कर दिया है। जियो एयर फाइबर को एयरटेल के Xstream AirFiber की टक्कर में पेश किया गया है। दोनों ही वायरलेस ब्रॉडबैंड सर्विस हैं जो प्लग-एंड-प्ले डिवाइस की मदद से कनेक्टिविटी प्रदान करती हैं। यह इंटरनेट तकनीक उन जगहों पर उपयोगी हो सकती है जहां ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी नहीं है। यानी यह ग्रामीण भारत में अत्यधिक फायदेमंद हो सकता है। इसका मतलब है कि यूजर्स को घर पर इंटरनेट का उपयोग करने के लिए पारंपरिक राउटर और फाइबर केबल पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि एयरटेल और जियो एयरफाइबर टेक्नोलॉजी की मदद से बिना सेटअप के इंटरनेट का आनंद लिया जा सकता है।

    JioAirFiber को शुरुआत में आठ शहरों में उपलब्ध किया गया है, जिसमें- अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे शामिल हैं । वहीं एक्सस्ट्रीम एयरफाइबर सर्विस को वर्तमान में दिल्ली और मुंबई में एयरटेल 5जी यूजर्स के लिए उपलब्ध किया गया है। कंपनी की योजना आने वाले महीनों में इसे और अधिक शहरों में लॉन्च करने की है।

    विज्ञापन

    जियो ने एयर फाइबर और एयर फाइबर मैक्स नाम के दो प्लान पेश किए हैं। एयर फाइबर प्लान में ग्राहक को दो तरह की स्पीड के प्लान मिलेंगे, जो 30 एमबीपीएस और 100 एमबीपीएस स्पीड के हैं। इन प्लान की शुरुआती कीमत 599 रुपये है। इस प्लान के साथ 30 एमबीपीएस स्पीड से इंटरनेट मिलता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस इंस्टॉलेशन सर्विस पर 1,000 रुपये का चार्ज लगता है, लेकिन यदि ग्राहक वार्षिक प्लान लेते हैं तो इंस्टॉलेशन चार्ज फ्री हो जाता है। वहीं 100 एमबीपीएस स्पीड वाले प्लान की कीमत 899 रुपये और 1199 रुपये है। सभी प्लान्स के साथ 550 से अधिक डिजिटल चैनल, 14 एंटरटेनमेंट एप और नेटफ्लिक्स, अमेजन और जियो सिनेमा जैसे प्रीमियम एप्स भी मिलेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें