देश में मोबाइल ग्राहकों की संख्या घटने के बाद भी इस राज्य में जियो ने मारी बाजी

विस्तार
देश में मोबाइल फोन के ग्राहकों की संख्या में तेजी से कमी आई है। लेकिन मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ एक ऐसा सर्किल है, जहां मोबाइल यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। आपको बता दें कि ट्राई ने मोबाइल फोन सब्सक्राइबर्स के आंकड़े जारी किए हैं। ट्राई के अनुसार, नंवबर में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में मोबाइल यूजर्स की संख्या 7.46 करोड़ थी, जो दिसंबर में बढ़कर 7.49 करोड़ तक पहुंच गई थी। वहीं, इस दौरान टेलीकॉम कंपनी जियो ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 4.66 लाख ग्राहक जोड़े और यह संख्या बढ़कर 2.89 करोड़ तक पहुंच गई थी। तो दूसरी तरफ एयरटेल के यूजर बेस में 1.39 लाख की कमी आई थी।
ट्राई के मुताबिक, देश में मोबाइल यूजर्स की संख्या 115.4 करोड़ से घटकर 115.1 करोड़ हो गई है। वहीं, दिसंबर 2019 में यूजर की संख्या में 31.5 लाख की कमी देखने को मिली थी।
ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के सर्किल में वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल के यूजरबेस में कमी आई है। दिसंबर 2019 में वोडाफोन आइडिया के ग्राहक 64430 घटकर 2.49 करोड़ हो गए थे और बीएसएनएल के यूजरबेस में 29,263 की कमी आई थी।
- डिजिटल संचार आयोग की हुई बैठक लेकिन टेलीकॉम कंपनियों को राहत पर नहीं हुआ कोई फैसला
- बुरी खबर : Vodafone-idea के प्रीपेड प्लान दोबारा होंगे महंगे, चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत!
- यूजर्स के लिए बुरी खबर, फिर से महंगे होंगे प्रीपेड प्लान, चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत!
- टैली ने लॉन्च किया Tally Release 6.6, बिना इंस्टॉल किए कर सकेंगे इस्तेमाल