ट्राई डाटा: जुलाई में जियो ने जोड़े 65 लाख यूजर्स , वोडाफोन आइडिया को 14 लाख ग्राहकों ने कहा अलविदा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 23 Sep 2021 03:51 PM IST
सार

यूजर्स के मामले में भारती एयरटेल दूसरे नंबर पर काबिज है। एयरटेल ने जुलाई में 19 लाख 42 हजार के करीब यूजर्स जोड़े हैं। एयरटेल के कुल यूजर्स की तादाद जुलाई में 35 करोड़ 40 लाख के करीब रही।

विज्ञापन
Jio added 65 lakhs new users in July 2021 vi looses 14 lakhs users says trai new data
Jio Vodafone idea Airtel - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    रिलायंस जियो ने अपनी लॉन्चिंग के पांच साल के भीतर 44 करोड़ 32 लाख ग्राहक जोड़ कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। भारतीय दूरसचांर के इतिहास में इससे पहले कोई भी कंपनी 44 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा नहीं छू सकी थी। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी ट्राई द्वारा गुरूवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई 2021 में रिलायंस जियो ने 65 लाख से अधिक ग्राहक जोड़ कर यह मुकाम हासिल किया।

    देश की दिग्गज कंपनी वोडा-आइडिया यानी वीआई को जुलाई माह में एक बार फिर भारी नुकासान हुआ है। जून के मुकाबले जुलाई में 14 लाख 30 हजार ग्राहक वोडा-आइडिया का नेटवर्क छोड़ कर चले गए। करीब 27 करोड़ यूजर्स के साथ वह मार्केट में तीसरे नंबर पर है। यूजर्स के मामले में भारती एयरटेल दूसरे नंबर पर काबिज है। एयरटेल ने जुलाई में 19 लाख 42 हजार के करीब यूजर्स जोड़े हैं। एयरटेल के कुल यूजर्स की तादाद जुलाई में 35 करोड़ 40 लाख के करीब रही।

    विज्ञापन

    रिलायंस जियो दिवाली पर नया 4जी स्मार्टफोन- जियोफोन नेक्सट लॉन्च करने जा रही है। जियोफोन नेक्सट की लॉन्चिंग के बाद, कंपनी ग्राहकों की संख्या में भारी इजाफा होने की उम्मीद कंपनी लगाए बैठी है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि जियो का नया 4जी स्मार्टफोन, वोडा-आइडिया और एयरटेल के 2जी ग्राहकों को अपनी तरफ खींच सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वायरलेस सब्सक्राइबर यानी भारत के मोबाइल कनेक्शन मार्केट में रिलायंस जियो 37.34 फीसदी ग्राहकों के साथ नंबर वन की पोजीशन पर बना हुआ है। भारती एयरटेल 29.83% और वोडाफोन आइडिया 22.91 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज हैं। 9.64 फीसदी हिस्सेदारी के साथ बीएसएनएल चौथे नंबर पर है।

    ट्राई के आंकड़े बताते हैं कि जुलाई में कुल मोबाइल कनेक्शन में इजाफा हुआ है। जून के मुकाबले जुलाई में करीब 60 लाख नए कनेक्शन जुड़े हैं। रूरल सब्सक्रिप्शन नंबर में भी करीब 22 लाख की बढ़ोतरी देखी गई। जून माह में ग्रामीण भारत में कुल कनेक्शन की संख्या 53 करोड़ 45 लाख से बढ़कर जुलाई में 53 करोड़ 67 लाख के करीब हो गई है। देश में वायरलेस सब्सक्राइबर बेस 118 करोड़ 68 लाख से अधिक हो गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें