Jio ने एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, IUC चार्ज रिफंड की मांग की

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 17 Oct 2019 02:44 PM IST
jio accuses airtel vodafone idea for illegly earning icu revenue
jio vs idea vs airtel vs vodafone

    जियो के साथ अन्य टेलीकॉम कंपनियों का विवाद दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में जियो ने आईयूसी यानी इंटरकनेक्टेड यूजेज चार्ज लेने की घोषणा की है। जियो के इस एलान के बाद एयरटेल, वोडाफोन और जियो में ट्विटर वॉर शुरू हो गया। वहीं अब जियो ने एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि ये सभी कंपनियां लैंडलाइन नंबर्स को मोबाइल नंबर के तौर पर इस्तेमाल करके गलत तरीके से इंटरकनेक्ट रेवेन्यू कमा रही हैं। हालांकि, एयरटेल जैसी कंपनियों ने जियो के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। इस आरोप पर एयरटेल ने कहा है कि इस तरह के बयान देकर जियो टेलीकॉम रेग्युलेटर का ध्यान भटकाना चाहता है।

    जियो ने अपने लेटर में क्या कहा ?

    Jio
    Jio - फोटो : amar ujala

    जियो ने पत्र में लिखा है, 'एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल ने अगत तरीके से कई उद्योगों को कस्टमर केयर और हेल्पलाइन नंबर के तौर पर मोबाइल नंबर बांटे, जबकि सच्चाई यह है कि ये मोबाइल नंबर केवल एक वर्चुअल नंबर के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में कॉल का नेचर मोबाइल से वायरलाइन और मोबाइल से मोबाइल में बदल गया और इस तरह इन कंपनियों ने धोखाधड़ी की। इस कारण जियो को इन कंपनियों को 6 प्रति मिनट की दर से इंटरकनेक्ट चार्ज देना पड़ा।

    जियो ने की रिफंड की मांग

    TRAI
    TRAI

    वहीं रिलायंस जियो ने टेलीकॉम रेग्युलेटरी ऑफ इंडिया के चेयरमैन आरएस शर्मा को एक पत्र लिखकर इन कंनियों पर नियमों का उल्लंघन करने के लिए भारी जुर्माना लगाने की मांग की है। जियो का कहना है कि बीएसएनएल, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया के कारण उसे करोड़ों का नुकसान हुआ है। जियो ने टर्मिनेशन चार्ज (आईयूसी) का भी रिफंड मांगा है जो उसे इन कंपनियों को देना पड़ा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें