फेसबुक 2.50 लाख महिलाओं को देगा ट्रेनिंग, बनाएगा डिजिटल साक्षर

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने भारत में आदिवासी महिलाओं को तकीनीकी तौर पर प्रशिक्षित करने के लिए डिजिटल बेटी अभियान शुरू किया है। इस अभियान में फेसबुक भारत सरकार की मदद लेगा।
इसके तहत ग्रामीण इलाकों और आदिवासी महिलाओं को इंटरनेट के बारे में जानकारी दी जाएगा और उन्हें डिजिटल साक्षर बनाया जाएगा। फेसबुक ने अपने इस अभियान की जानकारी नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2019 में दी।
फेसबुक की डिजिटल बेटी योजना के तहत आदिवासी महिलाओं को तकनीकी तौर पर रोजगार के लिए काबिल बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्हें ऑनलाइन सिक्योरिटी और प्राइवेसी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इस अभियान के लिए फेसुबक भारत सरकार की मदद से कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की 5000 ग्रामीण स्तरीय उद्यमी (वीएलई) का चुनाव करेगी।
यह चुनाव देशभर के 10 शहरों से होगा जिसमें जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, बिहार, केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे शहर शामिल हैं। डिजिटल बेटी योजना के तहत 3,000 गांवों से 2.50 लाख ग्रामीण उद्यमियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
- ZOOOK ने भारत में पेश किया 50W का ट्रॉली स्पीकर, साथ में मिलेगा माइक
- सैमसंग का बड़ा एलान, डिलीवरी के 4 घंटे के अंदर होगा प्रोडक्ट का इंस्टॉलेशन
- Tecno Camon 12 AIR Unboxing: कैसा है सबसे सस्ता पंचहोल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन
- भारत में लॉन्च क्यों नहीं होंगे पिक्सल 4 और पिक्सल 4XL, यह खास फीचर ही बना मुसीबत