Jio 5G Launch: आज लॉन्च होगा Jio 5G, लेकिन ये बड़ा पेंच भी जान लीजिए
सर्विस ऑन इनविटेशन के दौर पर जियो यूजर्स को वेलकम-ऑफर देगा। यानी कंपनी द्वारा यूजर्स को जियो ट्रू-5जी सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा। जिसके तहत यूजर्स को 1GBPS तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा दिया जाएगा।

विस्तार
रिलायंस जियो ने आज यानी दशहरा से देश में 5G सर्विस लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इसकी शुरुआत चार प्रमुख शहर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी से हो रही है। हालांकि, जियो अभी ट्रू-5जी सर्विस का बीटा ट्रायल करने वाली है। Jio ट्रू 5जी सर्विस को कुछ चुनिंदा यूजर्स ही इस्तेमाल कर सकेंगे और उनका सिलेक्शन भी कंपनी ही करेगी। यानी इन शहरों के सभी जियो यूजर्स इस सेवा का फायदा नहीं ले पाएंगे। चलिए जानते हैं क्या है जियो का प्लान और क्या है जियो का वेलकम-ऑफर...
ये भी पढ़ें: Jio 5G Launch: भारत में आज लॉन्च होगा जियो का 5जी, इन शहरों में शुरू होगी सर्विस, वेलकम ऑफर जानें
कंपनी फिलहाल ट्रू-5जी सर्विस का बीटा ट्रायल करने वाली है। अभी यह सर्विस ऑन इनविटेशन रहेगी, यानी मौजूदा Jio यूजर्स में से कुछ चुनिंदा यूजर्स को इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा। साफ दौर पर कहा जाए तो फिलहाल इस लॉन्चिंग को फाइनल लॉन्चिंग के दौर पर पेश नहीं किया जा रहा, बल्कि कंपनी कुछ लोगों पर इसे टेस्ट करेगी और सब ठीक रहने पर इसे सभी के लिए उपलब्ध किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: क्या आपके फोन में सपोर्ट करेगा Jio का 5G, देखें सभी कंपनियों के मोबाइल की लिस्ट
सर्विस ऑन इनविटेशन के दौर पर जियो यूजर्स को वेलकम-ऑफर देगा। यानी कंपनी द्वारा यूजर्स को जियो ट्रू-5जी सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए इनवाइट भेजा जाएगा। जिसके तहत यूजर्स को 1GBPS तक की स्पीड के साथ अनलिमिटेड 5जी डाटा दिया जाएगा। इनवाइटेड यूजर्स इन Jio ट्रू 5G सर्विस का एक्सपीरियंस करेंगे और उनके अनुभवों के आधार पर ही कंपनी विस्तृत रूप से 5G सर्विस लॉन्च करेगी।
ये भी पढ़ें: 4G और 5G की स्पीड में कितना फर्क, जानें कितनी देर में डाउनलोड हो जाएगी HD फिल्म