Jio 365 Days Plan: जियो के इस प्लान में सालभर के लिए पाएं 900GB+ डेटा, अनलिमिटेड 5G और ढेरों फ्री सब्सक्रिप्शन

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 22 Feb 2026 02:09 PM IST
सार

Jio 365 Days Plan:

रिलायंस जियो ने साल भर की लंबी वैलिडिटी वाले दो धांसू प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। इनमें 912GB तक डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा और कॉलिंग के साथ JioHotstar और Google Gemini AI जैसे प्रीमियम फीचर्स भी फ्री मिल रहे हैं। ये प्लान्स डेटा और एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं।

jio 365 days prepaid plan 3599 3999 benefits unlimited 5g 900gb data tech news hindi
जियो के 365 दिन वाले प्लान - फोटो : PTI

    विस्तार

    देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 365 दिनों की वैधता वाले दो खास प्लान पेश करती है। ये प्लान्स ऐसे ग्राहकों के लिए पेश किए गए हैं जो बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से बचना चाहते हैं। ये प्लान सालभर के लिए ट्रू 5G डेटा, कॉलिंग और Google Gemini AI के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ भी आते हैं। आइए इन दो प्लान्स में मिलने वाले फायदों के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

    Jio का 3599 रुपये वाला प्लान

    Jio के इस प्लान में आपको कुछ खास फायदे मिलते हैं:365 दिनों की वैधतावैलिडिटी तक ट्रू 5G अनलिमिटेड डेटारोज 2.5GB हाई-स्पीड डेटापूरे साल में कुल 912.5GB डेटाडेटा लिमिट खत्म होने के बाद 64 Kbps स्पीडअनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (लोकल और एसटीडी)रोज 100 SMS फ्रीJioHotstar का 3 महीने का मोबाइल/TV सब्सक्रिप्शन18 महीनो तक Google Gemini AI Pro का फ्री एक्सेसJioTV का एक्सेसJioCloud में 50GB तक का क्लाउड स्टोरेज

    Jio का 3999 रुपये वाला प्लान

    Jio के इस प्लान में यूजर्स को पहले वाले प्लान से कुछ ज्यादा फायदे मिलते हैं:365 दिनों की वैधतारोज 2.5GB डेटावैलिडिटी तक ट्रू 5G अनलिमिटेड डेटाअनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंगरोज 100 SMS फ्रीJioHotstar का 3 महीने का मोबाइल/TV सब्सक्रिप्शन18 महीनो तक Google Gemini AI Pro का फ्री एक्सेसJioTV का एक्सेसJioCloud में 50GB तक का क्लाउड स्टोरेजFanCode का सब्सक्रिप्शन, जिससे लाइव स्पोर्ट्स और Formula 1 जैसे इवेंट देख सकते हैं

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें