Airtel Recharge: पूरे साल चलानी है SIM? जानिए Airtel का सबसे सस्ता 365 दिन वाला प्लान

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 22 Feb 2026 11:02 AM IST
सार

अगर आप बार-बार रिचार्ज से बचना चाहते हैं और पूरे साल के लिए एक ही प्लान लेना चाहते हैं, तो Bharti Airtel कई लंबी वैलिडिटी वाले विकल्प देता है। इनमें डेटा, कॉलिंग और अलग-अलग बजट के हिसाब से कई प्लान शामिल हैं।

विज्ञापन
airtel cheapest 365 days plan 1849 2249 3599 3999 details tech news hindi
AIRTEL - फोटो : AIRTEL

    एयरटेल के पोर्टफोलियो में 365 दिनों की वैलिडिटी वाले कई प्लान मौजूद हैं। कंपनी अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्ग टर्म रिचार्ज ऑफर करती है। अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो अलग प्लान है, और अगर सिर्फ कॉलिंग चाहिए तो उसके लिए भी सस्ता विकल्प मौजूद है।

    Airtel
    Airtel - फोटो : PTI

    कंपनी का सबसे लोकप्रिय सालाना प्लान 3599 रुपये का है। इसमें पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यूजर्स को रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों के लिए यह प्लान बेहतर माना जाता है।

    Recharge Plan
    Recharge Plan - फोटो : Freepik

    वहीं, 3999 रुपये का प्लान कंपनी का सबसे महंगा सालाना रिचार्ज है। इसकी वैलिडिटी भी एक साल की है। इसमें रोज 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड डेटा बेनिफिट, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। ज्यादा डेटा चाहने वाले यूजर्स के लिए यह प्रीमियम विकल्प है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें