सावधान: सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी कर रही है यह वेबसाइट, सरकार ने दी चेतावनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Jul 2024 09:47 AM IST
सार

सरकारी नौकरी के प्रति लोगों की दीवानगी का फायदा कुछ साइबर ठग उठा रहे हैं। ये ठग सरकारी योजनाओं या सरकार के विभाग के नामों से मिलती-जुलती वेबसाइट बना रहे हैं और लोगों को चूना लगा रहे हैं।

विज्ञापन
Government issues warning against this website offering fake jobs
fake website alert - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    सरकारी नौकरी की चाहत भारत के हर एक परिवार को रहती है। भारत में सरकारी नौकरी की चाहत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके लिए लोग जमीन से लेकर गहने तक गिरवी रख देते हैं। पिछले कुछ वर्षों में जनसंख्या बढ़ने के साथ-साथ सरकारी नौकरी की चाहत अधिक बढ़ी है।

    rashtriyavikasyojna
    rashtriyavikasyojna - फोटो : rashtriyavikasyojna

    इसकी बड़ी वजह यह है कि कई बड़े सरकारी विभाग में पिछले कई वर्षों से भर्तियां ही नहीं हुई हैं। सरकारी नौकरी के प्रति लोगों की दीवानगी का फायदा कुछ साइबर ठग उठा रहे हैं। ये ठग सरकारी योजनाओं या सरकार के विभाग के नामों से मिलती-जुलती वेबसाइट बना रहे हैं और लोगों को चूना लगा रहे हैं। इसी तरह की एक वेबसाइट को लेकर सरकार की ओर से चेतावनी जारी की गई है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें