हुवावे-ओप्पो और शाओमी के बाद आईवूमी भी ला रही है अपना सब-ब्रांड

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 30 Aug 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
iVOOMi To launch sub-brand Innelo after xiaomi's poco and oppo's realme
आईवी 505 - फोटो : FoneArena.com

    धीरे-धीरे भारतीय बाजार में अपनी जगह बना रही आईवूमी कंपनी जल्द ही अपने सब-ब्रांड को भारत में पेश करने वाली है। इसका खुलासा कंपनी के एक ट्वीटे से हुआ है। आईवूमी ने ट्वीट किया है कि हम वाकई इसे लेकर उत्साहित हैं, क्या आप भी हैं। कंपनी का लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए @InneloIndia को ट्विटर पर फॉलो करें।

    अगर वाकई आईवूमी अपना सब-ब्रांड लाती है तो भारतीय बाजार में ऐसा करने वाली वह तीसरी कंपनी होगी। इससे पहले हुवावे ने ऑनर, ओप्पो ने रियलमी और शाओमी ने पोको नाम से अपने-अपने सब-ब्रांड पेश किए हैं।

    विज्ञापन

    इनेलो इंडिया आईवूमी की मूल कंपनी सनटेक्स की सब-ब्रांड होगी। अब देखना यह होगा कि आईवूमी भारत में इनोलो के ब्रांड से ही मोबाइल और अन्य प्रोडक्ट पेश करेगी या फिर दोनों कंपनी के प्रोडक्ट बाजार में मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    साथ ही मौजूदा बाजार को देखते हुए यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अन्य कंपनियों की तरह इनेलो भी भारत में अपने प्रोडक्ट्स को बेचने के लिए किसी ई-कॉमर्स कंपनी के साथ साझेदारी कर सकती है। वैसे इस सवाल का जवाब भी ये कंपनियां ही देंगी कि आखिर सब-ब्रांड पेश करने का इनका मुख्य मकसद क्या है?

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें