रिलायंस जियो की इंटरनेट स्पीड बढ़ाने के 4 टेक्निकल तरीके, जरूर आजमाएं

रिलायंस जियो सिम की इंटरनेट अन्य कंपनियों के मुकबाले ज्यादा है। यह बात आप भी जानते हैं। पिछले 8 महीनों से जियो ट्राई की स्पीड टेस्ट में पहले पायदान पर है। जब जियो का इंटरनेट चलता है तो कई बार 50-55 एमबीपीएस तक की स्पीड मिलती है और कभी रुलाता है तो 150 केबीपीएस भी स्पीड हो जाती है। अब सवाल यह है कि आखिर जियो की स्पीड को कैसे बढ़ाया जाए। आइए जियो की स्पीड बढ़ाने के 4 शानदार तरीकों के बारे में जानते हैं।

सबसे पहले तरीका Puffin ब्राउजर
अगर आप जियो सिम से वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं तो पफिन ब्राउजर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस ब्राउजर की डाउनलोडिंग स्पीड शानदार है। यह भी हो सकता है कि आपके इस पर यकीन ना हो लेकिन जैसा कि मैंने इस्तेमाल किया है तो यह बेहतरीन ब्राउजर है। इसे आप ट्राई कर सकते हैं। इस ब्राउजर को आप गूगल प्ले-स्टोर से Puffin Web Browser से सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं।

दूसरा तरीका एयरप्लेन मोड है
वैसे तो आपको इस पर हंसी आएगी लेकिन अगर इस ट्रिक को आप खुद ट्राई करेंग तो कहेंगे अरे वाह। इसके लिए आपको थोड़ी देर के लिए फोन को फ्लाइट मोड या एयरप्लेन मोड में करना होगा और फिर एयरप्लेन मोड से हटा लेना होगा। इसके बाद आप पाएंगे कि आपकी स्पीड पहले के मुकाबले ज्यादा है।