Scam Alert: मुंबई की महिला से 1.97 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कूरियर वेरिफिकेशन के नाम पर हुआ स्कैम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 22 Jun 2023 03:55 PM IST
सार

पीड़िता स्काइप पर एक वीडियो कॉल में शामिल हुई, जिसमें स्कैमर्स ने अपराधियों की कुछ तस्वीरें पेश कीं और झूठा दावा किया कि इन अपराधियों के बैंक अकाउंट्स उसके आधार नंबर से जुड़े हैं।

विज्ञापन
IT professional loses Rs 1.97 lakh in courier related fraud know full story in hindi
Scam Alert - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    कुछ हफ्ते पहले ही दिल्ली से ऑनलाइन घोटाले का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जहां एक डॉक्टर को कूरियर से जुड़े घोटाले में फंसकर लगभग 4.47 करोड़ रुपये का चूना लगाया गया था। जहां इस मामले ने कई लोगों को चौंका दिया, वहीं अब इसी तरह की धोखाधड़ी की एक और घटना मुंबई, महाराष्ट्र से सामने आई है। इस बार, आईटी पेशेवर के रूप में काम करने वाली एक महिला को साइबर जालसाजों ने 1.97 लाख रुपये की चपत लगाई है। रिपोर्ट के अनुसार, स्कैमर्स ने खुद को नारकोटिक्स विभाग का अधिकारी बताया था।

    एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार को सामने आई, जब घोड़ापदेव की महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, उन्हें मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया, जिसने खुद को एक कूरियर कंपनी का रिप्रेजेंटेटिव होने का दावा किया। उसने शिकायतकर्ता को बताया कि ताइवान के लिए उसका पार्सल कुछ दिक्कतों के कारण प्रोसीड नहीं हुआ है।

    विज्ञापन

    पीड़िता ने कॉल करने वाले को बताया कि उसने ताइवान के लिए कोई पार्सल नहीं भेजा है। फोन करने वाले ने उससे कहा कि अगर पार्सल उसका नहीं है तो उसे ऑनलाइन पुलिस से संपर्क करना चाहिए क्योंकि इसमें पांच पासपोर्ट, दो क्रेडिट कार्ड और कुछ नशीला पदार्थ मिला है। जिसके बाद कॉल करने वाले ने कॉल को किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर कर दिया, जिसने दावा किया कि वह पुलिस विभाग से है और चूंकि मामला नशीले पदार्थों से संबंधित था, इसलिए उसने कॉल को 'नारकोटिक्स विभाग' के अधिकारी को स्थानांतरित कर दिया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें