Israel’s Tech Success: टेक्नोलॉजी के मामले में इस्राइल का तोड़ नहीं, ये 10 इनोवेशन हैं सबूत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Oct 2023 04:33 PM IST
सार

इस्राइल आइरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम इसका सबसे बड़ा सबूत है जिसने हमास के हमले को काफी हद तक नाकाम किया है। आइए आपको इस्राइल द्वारा टेक के क्षेत्र में किए गए 10 बेस्ट इनोवेशन के बारे में बताते हैं....

विज्ञापन
Israel and palestine conflict know about Israel Tech Success here is the best 10 Innovations
Israel’s Tech Success - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आतंकी संगठन हमास की ओर से इस्राइल पर किए गए हमले की जवाबी कार्रवाई हो रही है। इस्राइल का कहना है कि उसने सेना को पूरी छूट दे दी है। इस्राइल ने हमास का नामो-निशान मिटाने का एलान किया है। इस युद्ध में अब तक 2,100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। इस्राइल ने गाजा पट्टी को तबाह कर दिया है। हमास की ओर से प्लान करके किए इसे हमले से इस्राइल निपट रहा है और इस्राइल टेक्नोलॉजी का बखूबी से इस्तेमाल कर रहा है। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इस्राइल की पकड़ काफी मजबूत है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पूरी दुनिया में आज इस्राइल के इनोवेशन का इस्तेमाल हो रहा है। इस्राइल आइरन डोम मिसाइल डिफेंस सिस्टम इसका सबसे बड़ा सबूत है जिसने हमास के हमले को काफी हद तक नाकाम किया है। आइए आपको इस्राइल द्वारा टेक के क्षेत्र में किए गए 10 बेस्ट इनोवेशन के बारे में बताते हैं....

    Iron Dome Missile Defense

    Iron Dome Missile Defense
    Iron Dome Missile Defense - फोटो : social media

    आयरन डोम मिसाइल डिफेंस की चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है, लेकिन इस्राइल ने इसे 2011 में लॉन्च किया था। यह कम दूरी के रॉकेट और मोर्टार का पता लगाता है और खतरे वाली चीजों को नष्ट करता है। यह डोम किसी भी मिसाइल हमले को नाकाम करने में सक्षम है। इसे अमेरिका के समर्थन से इस्राइल के दो फर्म राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स और इस्राइल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने तैयार किया है। इसकी सटकीता 97 फीसदी है।

    विज्ञापन

    Waze Real-Time Traffic Reports

    Waze Real-Time Traffic Reports
    Waze Real-Time Traffic Reports - फोटो : Google

    2006 में इस्राइल के एहुद शबताई, अमीर शिनार और उरी लेविन ने रियल टाइम ट्रैफिक रिपोर्ट के लिए Waze को तैयार किया था। यह ड्राइविंग एप Google के स्वामित्व में है और दुनियाभर में हर महीने इसे 140 मिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं। इस एप से दुर्घटनाओं, सड़क पर संभावित खतरों, पुलिस एक्टिविटी और तेल की कीमतों का डाटा मिलता है। यह ड्राइवर को सबसे सटीक और फास्ट रास्ता बताता है। गूगल का मैप्स आज इसी के आधार पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें