Alert: सरकार ने इन स्मार्टफोन यूजर्स के लिए जारी की गंभीर सुरक्षा चेतावनी, हैकर्स के निशाने पर हैं डिवाइस
CERT-In ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में कई कमजोरियों को उजागर किया है जो यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण जोखिम पैदा कर सकती हैं। ये सुरक्षा खामियां हैकर्स को आपके एंड्रॉयड डिवाइस पर नियंत्रण लेने, आपका डाटा चुराने या इसे बेकार करने की अनुमति दे सकती हैं।

विस्तार
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) ने स्मार्टफोन यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है। सर्ट-इन ने कहा कि पुराने एंड्रॉयड डिवाइस, विशेष रूप से एंड्रॉयड वर्जन 13 और इससे पुराने वर्जन वाले डिवाइस पर गंभीर सुरक्षा खतरा है। अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर, CERT-In ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम में कई कमजोरियों को उजागर किया है जो यूजर्स के लिए महत्वपूर्ण जोखिम पैदा कर सकती हैं।
सीईआरटी इन ने एंड्रॉयड ओएस में पाई गई कमजोरियों को 'क्रिटिकल' के रूप में लेबल किया है। यह दर्शाता है कि यदि इनका फायदा उठाया गया तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं। सरकारी चेतावनी के अनुसार, हमलावर यदि इन कमजोरियों का फायदा उठाने में कामयाब हो जाते हैं तो डिवाइस पर अपना कोड एक्सीक्यूट करना, यूजर्स डाटा तक एक्सेस लेना, संवेदनशील यूजर्स जानकारी तक पहुंच बनाना और मैलिसियस फाइल इंजेक्ट करना जैसे खतरे उत्पन्न हो सकते हैं।
यहां तक कि हमलावर यूजर्स डिवाइस को अपने कब्जे तक में ले सकते हैं और फिर यूजर अपने डिवाइस का कंट्रोल खो देंगे। सरल शब्दों में कहें तो ये सुरक्षा खामियां हैकर्स को आपके एंड्रॉयड डिवाइस पर नियंत्रण लेने, आपका डाटा चुराने या इसे बेकार करने की अनुमति दे सकती हैं।
- क्या है WhatsApp का सीक्रेट कोड फीचर, कैसे करेगा काम?
- अलर्ट: इन एंड्रॉयड डिवाइस में पहले से इंस्टॉल हैं स्पाईवेयर, चोरी कर रहे आपकी निजी जानकारी, देखें लिस्ट
- PM Mudra Loan: "एक मिनट में पाएं ₹20 लाख का सरकारी लोन" क्या आपके पास भी आया है यह मैसेज, जानें सच्चाई
- ऐसे डिलीट करें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, बहुत आसान है तरीका