IRCTC Down: टिकट बुकिंग की सेवा पड़ी ठप, एप और वेबसाइट दोनों नहीं कर रहे काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 23 Feb 2024 11:56 AM IST
सार

एक्स पर IRCTC ट्रेडिंग टॉपिक में आ चुका है। यूजर्स की शिकायत के मुताबिक IRCTC की वेबसाइट और एप दोनों काम नहीं कर रहे हैं। यह दिक्कत ऐसे समय पर आई है जब तत्काल टिकट बुकिंग का समय होता है।

IRCTC website and app down ticket booking are on hold
IRCTC DOWN - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    IRCTC की वेबसाइट और एप दोनों के ठप होने की खबर है। यूजर्स सोशल मीडिया पर लगातार शिकायत कर रहे हैं। एक्स पर IRCTC ट्रेडिंग टॉपिक में आ चुका है। यूजर्स की शिकायत के मुताबिक IRCTC की वेबसाइट और एप दोनों काम नहीं कर रहे हैं। यह दिक्कत ऐसे समय पर आई है जब तत्काल टिकट बुकिंग का समय होता है।

    यूजर्स के दावे के मुताबिक मेंटेनेंस की वजह से IRCTC की वेबसाइट डाउन पड़ी है, हालांकि यह बात समझ से परे है कि तत्काल बुकिंग के समय ही मेंटेनेंस कैसे हो रहा है। यूजर्स को साइट पर बुकिंग के दौरान मेंटेनेंस का मैसेज मिल रहा है और कस्टमर केयर का एक नंबर भी दिया जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें