टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल TV पर फ्री में देखें सभी स्पोर्ट्स चैनल्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 25 Mar 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Airtel, Tata Sky Offer Free Access to Sports Channels
tata sky

    इंडियन टी20 लीग की शुरुआत हो गई है और क्रिकेट प्रेमी मैच देखने के लिए सभी तरह के जुगत लगा रहे हैं। कोई अपनी डीटीएच रिचार्ज करवा रहा हैं। वैसे आप भी मैच देखने के लिए बेचैन हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। टाटा स्काई और एयरटेल ने आपको बड़ा तोहफा दिया है। टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी ने फ्री में सभी स्पोर्ट्स चैनल दिखाने का ऐलान किया है।

    टाटा स्काई पर आप फ्री में सभी स्पोर्ट्स चैनल देख सकते हैं, इसकी शुरुआत 23 मार्च से हो गई है। टाटा स्काई के इस ऑफर में स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बांग्ला जैसे चैनल्स शामिल हैं। साथ ही कंपनी ने फैमिली स्पोर्ट्स का एचडी पैक भी जारी किया है जिसमें 96 चैनल मिलेंगे। हालांकि इसके लिए आपको हर महीने 646 रुपये अलग से देने होंगे।

    विज्ञापन

    अब बात एयरटेल डिजिटल टीवी की करें तो यह ऑफर नए ग्राहकों के लिए है। यदि आप एयरटेल डिजिटल टीवी का नया कनेक्शन लेते हैं तो आपको दो कॉम्प्लेमेंटरी स्पोर्ट्स चैनल दिए जाएंगे जिसमें स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी है। यह ऑफर भी टाटा स्काई की तरह 19 मई 2019 तक ही है। इसके अलावा एयरटेल टीवी पर भी आपको स्टार स्पोर्ट्स 1, HD, हिंदी, हिंदी HD, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और बांग्ला फ्री में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें